{"_id":"5bcb71e1bdec2269a5528dd1","slug":"151540059617-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 26 केंद्र पर 47 हजार परीक्षार्थी देंगे पुलिस भर्ती की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 26 केंद्र पर 47 हजार परीक्षार्थी देंगे पुलिस भर्ती की परीक्षा
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। उ.प्र. पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिए 25 व 26 अक्तूबर को जिले के 26 केंद्र पर होने वाली परीक्षा में 47 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसको लेकर शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, एसएसपी जोगेंद्र कुमार नेबैठक की जिसमें परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के साथ सुरक्षा संबंधित उपायों पर चर्चा की गई।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 अक्तूबर को एक पाली अपरान्ह 3 से 5 बजे व 26 अक्तूबर को दो पालियों सुबह 10 से 12 व अपरान्ह 3 से 5 तक होगी। इसके लिए जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इनमें प्रत्येक पाली में करीब 15 हजार व कुल 47 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे।
इन परीक्षा केंद्र में कोटसराय का उर्मिला देवी महाविद्यालय सबसे बड़ा केंद्र होगा। बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। सॉल्वर गैंग से निपटने के लिए खुफिया विभाग व सर्विलांस सेल को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
शहर के सभी होटलों व धर्मशालाओं के साथ-साथ रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर निगाह रखी जाएगी। इसके लिए 6 सीओ, 16 थाना प्रभारी व 75 निरीक्षकों की निगरानी में पुलिस बल काम करेगा। बैठक में सीओ सिटी धनंजय कुशवाहा, सीओ बीकापुर अरविंद चौरसिया समेत प्रबंधन में लगाए गए पुलिस अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।