{"_id":"5b33d5314f1c1b64068b8862","slug":"151530123569-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया ने संतों से की राममंदिर पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया ने संतों से की राममंदिर पर चर्चा
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीण तोगड़िया ने संतों से की राममंदिर पर चर्चा
अयोध्या। रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के जन्मोत्सव समारोह में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने संत सम्मेलन के बाद मंगलवार रात संतों के आश्रम पर जाकर उनसे मुलाकात कर राममंदिर मुद्दे पर चर्चा भी की। तोगड़िया ने दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, ज.गु. राघवाचार्य व ज.गु. वासुदेवाचार्य विद्याभाष्कर के आश्रम पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। संत सम्मेलन के बाद तोगड़िया महंत सुरेश दास से मुलाकात कर राममंदिर आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। भाजपा पर राममंदिर के नाम पर धोखा देने का आरोप भी लगाया। करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद वे ज.गु. राघवाचार्य के आश्रम पहुंचे। यहां रात्रि भोजन भी किया। यहां भी उन्होंने अपने संगठन की नींव मजबूत करने के लिए आशीर्वाद मांगा। तोगड़िया ने कोशलेश सदन जाकर ज. गु. वासुदेवाचार्य स्वामी विद्याभाष्कर से भी मुलाकात की।