{"_id":"5b216a334f1c1b614d8b629f","slug":"151528916531-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगें विहिप अध्यक्ष कोकजे, शिक्षा वर्ग में होंगें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगें विहिप अध्यक्ष कोकजे, शिक्षा वर्ग में होंगें शामिल
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आएंगे विहिप अध्यक्ष कोकजे
अयोध्या। कारसेवकपुरम में संचालित विहिप के परिषद शिक्षा वर्ग के समापन में आज विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णसुदाशिव कोकजे शामिल होंगे। वे बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या पहुंचेंगे और प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करेंगे। अपराह्न विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं, विहिप, बजरंग दल व संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सायंकाल बौद्धिक सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विहिप के भोलेंद्र जी ने बताया कि 5 जून से संचालित विहिप के परिषद शिक्षा वर्ग का समापन अध्यक्ष कोकजे के द्वारा किया जाएगा। बताया कि 15 जून को दीक्षांत समारोह का आयोजन श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में किया जाएगा। इससे पूर्व बुधवार को विहिप के संगठन मंत्री अंबरीश सिंह व रामाशीष जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। परिषद शिक्षा वर्ग में काशी, अवध, कानुपर, व गोरक्ष प्रांत के करीब 500 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।