फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   युवक की गला काटकर हत्या, बालू में दबाया शव

युवक की गला काटकर हत्या, बालू में दबाया शव

Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
युवक की गला काटकर हत्या, बालू में दबाया शव
युवक की गला रेतकर हत्या, बालू में दबाया शव
विज्ञापन

फैजाबाद। युवक की गला रेतकर हत्या के बाद दुबौलिया क्षेत्र के अशोकपुर के पास घाघरा की रेत से लाश ढक दी गई। रविवार शाम चरवाहों को बालू में हाथ दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने लाश की तलाशी ली। युवक की जेब में मिले स्कूल के परिचयपत्र से उसकी पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के अलनाभारी मजरे जुड़ावन का पूरा निवासी प्रवेश पाल के रूप में हुई। बस्ती जिले के दुबौलिया थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के अलनाभारी मजरे जुड़ावन का पूरा निवासी प्रवेश पाल(22) शुक्रवार सायं घर पर कहीं दावत खाने जाने की बात बता कर निकला था। देर रात्रि तक घर वापस न आने पर परिवारीजनों ने शनिवार को स्थानीय थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। रविवार शाम घाघरा नदी के उनियार घाट के पास अशोकपुर गांव के कुछ चरवाहों को रेत में दबा हाथ दिखाई दिया। चरवाहों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। किसी ने लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने बालू हटवाकर शव बाहर निकाला। युवक का गला धारदार हथियार से रेता हुआ था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। तलाशी के दौरान शर्ट की जेब में एआर इंटर कॉलेज काजीपुर-फैजाबाद का परिचय पत्र मिला। कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन करने पर स्कूल के शिक्षक ने परिवार वालों को घटना की सूचना दी। दुबौलिया प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने शव पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। थानाध्यक्ष महराजगंज जगदीश उपाध्याय ने बताया कि परिवारीजनों ने मृतक की पहचान कर ली है। घटना बस्ती जनपद के दुबौलिया क्षेत्र की है। वहां की पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


सब्जी लेने मया बाजार गया था प्रवेश
घटनास्थल पर बिलखते पिता भारत लाल ने बताया कि एक जून की शाम करीब चार बजे प्रवेश पाल घर से मयाबाजार सब्जी खरीदने के लिए निकला था। जब देर रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसके मोबाइल पर फोन किया। प्रवेश ने बताया कि खाना खाकर थोड़ी देर बाद घर पहुंच जाएगा। रात करीब 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो दोबारा फोन मिलाने पर दोनों नंबर बंद मिले। दूसरे दिन रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार को महराजगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मई को हुई थी प्रवेश पाल की शादी
पिता भारत लाल ने बताया कि बीते वर्ष एक मई को इकलौते बेटे प्रवेश पाल की शादी बड़ी ही धूमधाम से की थी। बताया कि महराजगंज थाना क्षेत्र के ही बड़ई गांव में निशा से विवाह के बाद अभी खुशियों का दौर चल ही रहा था कि यह वारदात हो गई। बेटे की मौत से माता-पिता व चार बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed