{"_id":"5ae0b8744f1c1b350b8b67c0","slug":"151524676724-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमसी की टीम ने लिया महिला अस्पताल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमसी की टीम ने लिया महिला अस्पताल का जायजा
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
केजीएमयू की टीम ने लिया महिला अस्पताल का जायजा
फैजाबाद। किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बुधवार को डॉ. विनीता दास के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल पहुंचकर यहां मौजूद संसाधनों और प्रसूताओं को प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं का जायजा लिया। इसके बाद टीम ने स्टाफ नर्सों को सुरक्षित प्रसव की बारीकियां भी बताईं। जिला अस्पताल पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सकों की छह सदस्यीय टीम ने सबसे पहले अस्पताल के ओटी का निरीक्षण किया। यहां मौजूद संसाधनों व स्वच्छता आदि का जायजा लिया। इसके बाद लेबर रूम, एसएनसीयू, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ओपीडी एरिया आदि का जायजा लिया और मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं को परखा। मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ नर्स, आया आदि को मरीजों से सामंजस्य बनाने, उपकरणों के प्रयोग आदि के बारीकियां बताईं। इसके बाद टीम ने अस्पताल की स्टाफ नर्सों को सुरक्षित प्रसव के तरीके बताए। इस मौके पर प्रभारी सीएमएस डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. मिथिलेश भारती, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सविता बादिल, डॉ. विनीता राय, मैटर्न कुसुमलता श्रीवास्तव, रोगी सहायता केंद्र के प्रबंधक अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।