फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बेहतर नागरिक सुविधाओं के बीच शुरू कराएं सावन मेला

बेहतर नागरिक सुविधाओं के बीच शुरू कराएं सावन मेला

Tue, 17 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बेहतर नागरिक सुविधाओं के बीच शुरू कराएं सावन मेला
सुविधाओं के बीच शुरू कराएं सावन मेला
विज्ञापन

फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने सोमवार को कहा कि श्रावण झूला मेला बेहतर नागरिक सुविधाओं के साथ प्रशासन शुरू कराएं। श्रद्धालुओं की सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। जुड़वां शहर मेला के दौरान विद्युत कटौती से मुक्त होना चाहिए। वह विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित श्रावण झूला मेला की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने अफसरों से कहा कि पिछले हर मेले में अयोध्या की प्रमुख सड़कों की सफाई होती रही है। इस बार छोटी-छोटी व संकरी गलियों की भी सफाई कर चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था कराई जाए। कहा कि श्रावण झूला मेला वर्षाकाल में होता है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छह ऊँचे स्थानों का चयन कर वाटर प्रूफ टेंट लगवाए जाएं। उन्होंने डीएम डॉ. अनिल कुमार व एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय से कहा कि मणिपर्वत क्षेत्र में पीएसी का कैंप काफी आगे लग जाने के कारण रास्ता संकरा हो गया है, इस ओर भी ध्यान दिया जाए। मेले के दौरान अयोध्या एवं फैजाबाद जुड़वा शहर आकस्मिक विद्युत कटौती से मुक्त रहे, इसके लिए शासन स्तर पर डिमांड भेजने के साथ वार्ता करने की जरूरत है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि श्रावण झूला मेला की तैयारी बैठक 28 जून को हुई थी। जिसमें सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्य सौंपे गए। जिसके सहित सरयू नदी के दोनो तरफ 300 मीटर जल रेलिंग, जाल तथा उसके आगे लोहे की चैन लगवा दिया गया है। छह स्थलों पर लोहे के बोर्ड लगवाए जा रहे कि आगे नदी गहरी है। आगे स्नान प्रतिबंधित है, पूरे मेला क्षेत्र में एलईडी लाइटें लगवा दी गई है। ट्रांसफार्मर व विद्युत पोलों को प्लास्टिक से कवर किया जा रहा है, ताकि करंट से जन हानि न हो। बताया कि इस बार स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के सफाई कर्मी के साथ पंचायत विभाग के 500 सफाई कर्मी लगाए जा रहे है। जर्जर भवन में श्रद्धालुओं व यात्रियों को न ठहराए इसके लिए आरएम अयोध्या तथा पुलिस विभाग से भवन स्वामी को नोटिस तामील कराया है, अयोध्या रेलवे स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी से कहा गया है कि ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि के लिए स्वयं व मेरे स्तर से पत्र भिजवाएं। डीएम ने पुरातत्व विभाग के अधिकारी डीके जायसवाल को यह सुनिश्चित करवाने के लिए कहा कि कोई घटना न होने पाए, साफ-सफाई के लिए वह नगर निगम से सफाई कर्मी ले सकते है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी, नगर आयुक्त आरएस गुप्त, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, वनाधिकारी रवि सिंह, पर्यटन अधिकारी ब्रजपाल सिंह, डीएसओ शोभ नाथ यादव, सीएमओ एके गुप्त, अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज गुप्त समेत सभी उप जिलाधिकारी और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed