{"_id":"5b4a30634f1c1b42748b4991","slug":"141531588707-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द आएगा कोर्ट का निर्णय, बनेगा भव्य राम मंदिर : नरसिम्हा-FAIZABAD","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द आएगा कोर्ट का निर्णय, बनेगा भव्य राम मंदिर : नरसिम्हा-FAIZABAD
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। कोर्ट का निर्णय जल्द ही आएगा और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। अदालत में रखे गए तथ्य व वैज्ञानिक साक्ष्य भी यही कहते हैं कि श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था, इसलिए देश के सभी भारतीयों को ये विश्वास है कि फैसला मंदिर के पक्ष में ही आएगा। ये बातें शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा ने कहंी।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यूपी के अयोध्या, मथुरा, काशी समेत अन्य तीर्थ स्थलों का विकास कैसे किया जाए व यहां भारतीय टूरिज्म को कैसे बढ़ाया जाए, इसके लिए वह अध्ययन करने निकले हैं। दक्षिण के पर्यटकों का रुझान यहां के तीर्थ स्थलों के प्रति बढ़ाने के लिए उन्हें कैसी सुविधाएं दी जाएं, इस पर विचार किया जा रहा है। कहा कि इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है, उन्होंने इसमें सरकार का पूरा सहयोग देने को कहा है। अयोध्या दर्शन को आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उप्र. से राज्यसभा सांसद चुने जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश की जनता का आभार जताया।
प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बुआ और बबुआ एक साथ ऐसे ही नहीं आए हैं, ये उनकी राजनीतिक मजबूरी है। इस तरह का गठबंधन राजनीतिक नहीं, बल्कि भारत की बर्बादी का गैंग है। कहा कि इन सबका एक ही उद्देश्य मोदी को हराना है। अपने सहयोगी दलों के बारे में उन्होंने कहा कि सभी सहयोगी दल साथ में हैं, हम सब साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पीडीपी के साथ सरकार में शामिल होकर भाजपा ने कुर्बानी दी है, उसने ये कुर्बानी राष्ट्र हित में दी। कहा कि सरकार से हटने के बाद पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती का अलगाववादी बयान निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इतना कुसंस्कारी विपक्ष आज तक नहीं देखा गया, आज कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर पीएम पर अभद्र टिप्पणी करते हैं।