फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   35 शिक्षकों में सात को ही मिला प्रमोशन, चार नए शिक्षकों की नियुक्ति

35 शिक्षकों में सात को ही मिला प्रमोशन, चार नए शिक्षकों की नियुक्ति

Thu, 14 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
35 शिक्षकों में सात को ही मिला प्रमोशन, चार नए शिक्षकों की नियुक्ति
सात शिक्षकों को मिला प्रमोशन, चार की नियुक्ति
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई बैठक में चार नए शिक्षकों की नियुक्ति की संस्तुति के साथ सात शिक्षकों को प्रमोट किया गया है। हालांकि प्रमोशन के लिए 35 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में समूह घ की भर्ती आउट सोर्स के जरिए किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में राष्ट्रीय व राजकीय पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्त होने की आयु दो साल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक के प्रारंभ में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कार्यपरिषद् के सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यवृत्त को अनुमोदनार्थ हेतु सदस्यों के समक्ष रखा। परिषद् की बैठक में कॅरिअर एडवांसमेंट योजना के तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोन्नत किये जाने हेतु स्क्रीनिंग समिति/चयन समिति की संस्तुतियों पर अनुमोदन किया गया। जिसमें भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा गणित एवं सांख्यिकी में एक-एक प्रोफेसर, बायोकेमिस्ट्री में एक प्रोफेसर एवं इन्हीं विभागों में एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर व साथ ही प्रसार शिक्षा में एक परियोजना अधिकारी प्रोन्नत किए गए। परिसर में संचालित नियमित पाठ्यक्रमों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए संपन्न चयन समितियों की संस्तुतियों के अनुमोदन पर भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग में दो एसोसिएट प्रोफेसर के साथ बायोकमेस्ट्री में एक प्रोफेसर एवं प्रौढ़ सतत: एवं प्रसार शिक्षा में एक निदेशक एवं सहायक निदेशक की नव नियुक्ति की गई। साथ ही अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में भविष्य में समूह घ के रिक्त होने वाले पदों पर आउट सोर्सिंग के माध्यम से व्यवस्था किये जाने हेतु राज्यपाल सचिवालय, उप्र की अनुमति दिनांक 26 फरवरी, 2018 से परिषद् को संसूचित किया गया।
विज्ञापन

कार्यपरिषद् को विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध/सहयुक्त अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को 62 वर्ष की अधिवर्षिता आयु के उपरांत राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को दो वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किए जाने के लिए राज्यपाल सचिवालय, उप्र की अनुमति विषयक सूचना 5 मार्च, 2018 से संसूचित किया गया। सैय्यद मोहम्मद इश्तियाक महिला महाविद्यालय, नवाबगंज, गोंडा के संबंध में विश्वविद्यालय को प्राप्त शिकायती पत्र की जांच के लिए गठित जांच आख्या के क्रम में चार सदस्यों की जांच कमेटी बनाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से वित्त अधिकारी लाल प्रताप सिंह, कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, सर्वेंद विक्रम सिंह, प्रो. राज कुमार तिवार, प्रो. एसएन शुक्ला, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. श्रीराम विश्वकर्मा, डॉ. नीता सिंह, डॉ. एलके मिश्र, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. तहिना वर्मा, डॉ. एससी त्रिपाठी, डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed