फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   स्ट्रीट लाइटें जलने के बाद ही बैठक में उपस्थित हों- कमिश्नर

स्ट्रीट लाइटें जलने के बाद ही बैठक में उपस्थित हों- कमिश्नर

Fri, 01 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटें जलने के बाद ही बैठक में उपस्थित हों- कमिश्नर
स्ट्रीट लाइटें जलने के बाद ही बैठक में उपस्थित हों : कमिश्नर
विज्ञापन

फैजाबाद। कमिश्नर मनोज मिश्र ने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में फैजाबाद मंडल के पांचों जनपद में उद्योगों के संचालन व उद्यमियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कोई भी व्यक्ति उद्योग, सेवा, व्यवसाय के लिए 10 लाख तक का ऋण आसानी से प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही स्टैंड-अप इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया से नया उद्यम स्थापित करने के लिए 10 लाख से एक करोड़ तक अनुसूचित जाति/जनजाति पुरुष तथा महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण दिए जाने की व्यवस्था है।
कमिश्नरी कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने फैजाबाद औद्योगिक क्षेत्र एक व दो में गत कई माह से स्ट्रीट लाइटें न जलने पर कड़ा रोष जताया। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि स्ट्रीट लाइटों के जलने के बाद ही बैठक में उपस्थित हों। इसके साथ ही औद्योगिक आस्थान गद्दौपुर की सड़के बहुत ही खराब होने की सूचना पर सहायक आयुक्त आशुतोष सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर ने 96.7 लाख रुपये का आगणन तैयार किया है। जिससे शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। आयुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र एक व दो फैजाबाद में बिजली के खंभे व तार जो जर्जर अवस्था में है उन्हें तत्काल ठीक कराएं जिससे आंधी आने पर गिरने का डर न रहे।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने लोन संबंधी सभी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ समय से निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर अवगत कराने के लिए कहा। उद्यमियों की समस्याओं का समय से निराकरण करने के लिए कहा। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग फैजाबाद मंडल, आशुतोष त्रिपाठी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र फैजाबाद आशुतोष सिंह समेत उद्यमी ओम प्रकाश जायसवाल, अजय सिंघल, देवेंद्र राय सहित अन्य लोग थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र की गूंजी समस्याएं
जिले के औद्योगिक क्षेत्र एक व दो में समस्याओं का अंबार है। इनमें से कई मुद्दे गुरुवार को हुई बैठक में भी उठाए गए। उद्यमी अजय सिंघल बताते हैं कि औद्योगिक क्षेत्र का फीडर अलग होने के बाद इसे ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ दिया जाता है। ब्रेकर खराब होने से अस्पताल की लाइन को मुमताजनगर सब स्टेेशन से जोड़ा जाता है। यहां कोई पुरसाहाल नहीं है। लाइन इधर से उधर करना आम बात है। मुमताज नगर क्षेत्र में वोल्टेज हाई लो होने से उपकरण फुंक जाते हैं यूनिटें तेजी से बढ़ने की समस्या भी है। शुजागंज में एक साल बीद भी सब स्टेशन की स्थापना नहीं हो पाई। उद्यमी बताते हैं कि औद्योगिक आस्तानों में सड़के कई दशक पुरानी हैं। मरम्मत तक नहीं हो पाई। एकल विंडो कागजों में चल रहा है। ड्रेनेज स्सिटम पर गौर नहीं है। ऐसी तमाम समस्याओं से उद्यमी दो चार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed