फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अब 76 रुपए से अधिक मूल्य की नहीं होगी कोई पुस्तक

अब 76 रुपए से अधिक मूल्य की नहीं होगी कोई पुस्तक

Mon, 09 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अब 76 रुपए से अधिक मूल्य की नहीं होगी कोई पुस्तक
अब 76 रुपये से अधिक मूल्य की नहीं होगी कोई किताब
विज्ञापन

फैजाबाद। अब मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा-9 से 12 तक की कोई भी पाठ्य पुस्तक 76 रुपये से अधिक मूल्य की नहीं होगी। शिक्षा निदेशक की ओर से एनसीईआरटी की गुणवक्तायुक्त पाठ्य पुस्तकों की मूल्य सूची जारी कर दी गई है। इससे इतर पुस्तक का संचालन करने वाले विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
अब यूपी बोर्ड से संचालित राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों में किताबों में कमीशन खोरी रोकने के लिए सरकार की पहल को अमली-जामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। अब कक्षा-9 से 12 तक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र समेत 31 पाठ्य पुस्तकों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर प्रचलन में लाने का निर्णय लिया गया है। इन पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण के लिए एनसीईआरटी द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद को कॉपीराइट प्रदान किया गया है। इसके लिए कुल चार मुद्रकों को अधिकृत किया गया है। 03 अप्रैल को इसके लिए शिक्षा निदेशक की ओर से डीआईओएस को पत्र के माध्यम से किताबों की मूल्य सूची जारी की गई है। जिसमें सबसे महंगी कक्षा-11 के गणित की किताब का मूल्य 76 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह इंटर के जीव विज्ञान का मूल्य 74 रुपये, कक्षा-10 विज्ञान की 66 रुपये व गणित की 60 रुपये आदि निर्धारित किया गया है। सबसे सस्ती किताब इस बार अर्थशास्त्र की होगी, जिसका मूल्य सिर्फ 11 रुपये निर्धारित किया गया है। वर्तमान सत्र में एनसीईआरटी की इन्हीं गुणवक्तायुक्त पुस्तकों के माध्यम से पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। इससे इतर अन्य पाठ्य पुस्तकों का प्रचलन किसी भी स्कूल की ओर से किए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शासन से एनसीईआरटी की गुणवक्तायुक्त पाठ्य पुस्तकों की प्राप्त मूल्य सूची जारी कर दी गई है। इसके विपरीत यदि किसी विद्यालय में पाठ्य पुस्तकों का प्रचलन किया जाएगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. राजेश कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed