फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या में आज भी जारी रहेगी प्रशासनिक व्यवस्था

अयोध्या में आज भी जारी रहेगी प्रशासनिक व्यवस्था

Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में आज भी जारी रहेगी प्रशासनिक व्यवस्था
ग्रहण के बाद आज सरयू स्नान को उमड़ेगी भीड़
विज्ञापन

फैजाबाद। पूर्णिमा स्नान के साथ ही अयोध्या का प्रसिद्ध सावन झूला मेला समाप्ति की ओर बढ़ गया, मगर चंद्रग्रहण के चलते प्रशासनिक व्यवस्था मंगलवार को भी कायम रहेगी। ग्रहण के बाद सरयू स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।

भारतीय परंपरा में सूर्य और चंद्र ग्रहण का बड़ा महत्व है। ग्रहण के लगभग 12 घंटे पहले से सूतक माना जाता है। मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। भक्तगण ध्यान, भजन व जाप करते हैं। तांत्रिक विद्या से जुड़े साधक ग्रहण काल में विविध अनुष्ठान करते हैं।
विज्ञापन


ग्रहण के मोक्ष के बाद पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। ऐेसे में सावन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के बाद मंगलवार को ग्रहण का स्नान करने के लिए अयोध्या में सरयू के घाटों पर भारी भीड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मेलाधिकारी व प्रशासनिक अफसर सतवंत सिंह सेठी ने बताया कि, मंगलवार को भी भीड़भाड़ के मद्देनजर शांति-सुरक्षा व्यवस्था पूर्ववत कायम रहेगी। हालांकि प्रशासन ने पहले ही अयोध्या में भीड़ रहने तक अफसरों की ड्यूटी जारी रहने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed