{"_id":"6a99bd4527565927930115d4","slug":"tb-patients-have-not-received-nutritional-allowance-for-a-year-and-a-half-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-157834-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: टीबी मरीजों को डेढ़ साल से नहीं मिला पोषण भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: टीबी मरीजों को डेढ़ साल से नहीं मिला पोषण भत्ता
Fri, 04 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। तहसील क्षेत्र रुदौली और मवई के करीब 3000 टीबी के मरीजों को पिछले डेढ़ साल से निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाला मासिक भत्ता नहीं मिला है। प्रतिमाह एक हजार रुपये का पोषण भत्ता मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए दिया जाता है।
भारत सरकार की निक्षय पोषण योजना का उद्देश्य टीबी रोगियों को उपचार अवधि में पोषण सहायता देना है। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और उपचार में मदद मिलती है। जुलाई 2025 से भुगतान प्रक्रिया में बदलाव हुआ था। पहले पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) से भुगतान होता था। बाद में एसएनए-स्पर्श पोर्टल के माध्यम से नई व्यवस्था शुरू की गई। पोर्टल अपडेशन और नई प्रक्रिया के कारण मरीजों के खातों में किस्तें नहीं पहुंच सकीं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला ने बताया कि भुगतान की समस्या अब दूर हो गई है। करीब एक साल से लंबित भुगतान अब एसएनए-स्पर्श पोर्टल से किया जाएगा।