फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पूर्व मुख्य सचिव, डीएम, एसएसपी समेत छह के खिलाफ इस्तगाशा

पूर्व मुख्य सचिव, डीएम, एसएसपी समेत छह के खिलाफ इस्तगाशा

Mon, 17 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सचिव, डीएम, एसएसपी समेत छह के खिलाफ इस्तगाशा
पूर्व मुख्य सचिव, डीएम, एसएसपी समेत छह के खिलाफ केस दायर
विज्ञापन

फैजाबाद। पूर्व मुख्य सचिव राहुल भटनागर, जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल व पूर्व सीओ राजेश कुमार पाण्डेय समेत छह लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। यह परिवाद शहर के मोदहा निवासी मोहम्मद उर्फ अली बाबा ने सीजेएम राजेश पाराशर की कोर्ट में दायर किया है।

कोर्ट ने इसे प्रकीर्णवाद के रूप में दर्ज करके परिवादी को दस्तावेजी साक्ष्य दाखिल करने का आदेश दिया है। सुनवाई की अगली पेशी 29 जुलाई को नियत की गयी है। परिवाद में अलीबाबा ने कहा कि अखबारों में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की खबर पढ़कर बीते 27 अप्रैल को उसने अपने घर पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत उपजिलाधिकारी रमेश रंजन से की।
विज्ञापन


उन्होंने लेखपाल सर्वा सिंह को मामले की जांचकर रिपोर्ट देने को कहा। लेखपाल मौके पर गए लेकिन उन्होंने अशोक निवासी निर्मली कुंड थाना कैण्ट की दबंगई के आगे कोई रिपोर्ट नहीं दी और आगे चले गए। 4 मई 2017 को उसने पूर्व प्रमुख सचिव राहुल भटनागर से मिलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे नहीं मिले तो जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना से मुलाकात की फिर 12 मई को श्रीकांत शर्मा से मिला। उन्होंने तत्कालीन एसएसपी अनंतदेव को तत्काल कब्जा हटवाकर दबंग पर कार्यवाही करने का आदेश दिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed