फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर पर अध्यादेश के लिए दबाव बनाएगी शिवसेना

राममंदिर पर अध्यादेश के लिए दबाव बनाएगी शिवसेना

Tue, 13 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
राममंदिर पर अध्यादेश के लिए दबाव बनाएगी शिवसेना
संसद में प्रस्ताव आया तो राममंदिर को मिलेगा 400 सांसदों का समर्थन : संजय
विज्ञापन

अयोध्या। शिवसेना ने राममंदिर के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का एलान किया है। शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने कहा कि हिंदुत्ववादी सरकार है, हम उस पर दबाव नहीं बनाएंगे तो किस पर बनाएंगे। राममंदिर के लिए अब आंदोलन की नहीं, बल्कि अध्यादेश की आवश्यकता है, यदि सरकार अध्यादेश लाती है तो हम अध्यादेश का पूर्ण समर्थन करेंगे।

सरकार पूर्ण बहुमत में है, यही अनुकूल समय है। अगर संसद में इसके लिए बिल आता है तो भाजपा कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों को मिलाकर लगभग 400 सांसद इसके पक्ष में खड़े होंगे। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत 24-25 नवंबर को अयोध्या में प्रस्तावित शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दो दिनों से अयोध्या में हैं।
विज्ञापन


लक्ष्मण किला में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवसेना प्रवक्ता ने स्पष्ट किया हमारा कार्यक्रम राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक है। कहा कि राममंदिर के आंदोलन में बाला साहब ठाकरे का महत्वपूर्ण रोल रहा। उद्धव ठाकरे की मंशा है कि अयोध्या में शीघ्र राममंदिर का निर्माण हो। इसके लिए सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सरकार अध्यादेश लाती है तो शिवसेना उनका समर्थन करेगी। बाद में एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार यदि संसद में राममंदिर का प्रस्ताव लाती है तो भाजपा-कांग्रेस के साथ ही 400 से ज्यादा सांसदों को उसे समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी हिंदुत्वादी संगठनों के साथ मिलकर राममंदिर की लड़ाई आगे बढ़ाएंगे।

कहा कि, राममंदिर निर्माण में हो रही देरी पर संतों की नाराजगी जायज है, उद्घव ठाकरे भी इसको लेकर संतों के साथ हैं। कहा कि कांग्रेस के भी कई सांसद अयोध्या में राममंदिर बनाने के पक्ष में हैं। इस दौरान महंत मैथिलीरमण शरण, शिवसेना के राज्यसभा सांसद अनिल देसाई, शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर, विधायक सुनील प्रभु, विधायक अनिल परब, विधायक अजय चौधरी, शिवसेना के राज्यप्रमुख अभय द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

उद्धव ठाकरे के अयोध्या कार्यक्रम की तय तिथि 25 नवंबर को ही विहिप की धर्मसभा को लेकर शिवसेना ने अपना कार्यक्रम परिवर्तित कर दिया है। अब शिवसेना का कार्यक्रम 24 नवंबर को आशीर्वाद समारोह तक ही सीमित होकर रह गया है। इस कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे रामनगरी के संत-धर्माचार्यों का सम्मान करेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक पंडित अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हमने अपने कार्यक्रम में संत-धर्माचार्यों सहित पक्षकारों व विहिप को भी आमंत्रित किया है। धर्मसभा में उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे, इस सवाल पर कहा कि यह उनके आने पर ही तय होगा।


पत्रकार वार्ता में मौजूद श्रीराजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व मेजर हिमांशु ने कहा कि राममंदिर निर्माण में हो रही देरी अब सभी को अखर रही है। सरकार को तत्काल राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। बताया कि 24 नवंबर को अयोध्या में होने जा रहे आशीर्वचन समारोह में करणी सेना के भी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed