फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सियासी लाभ के बदला गया फैजाबाद का नाम: कल्वे जव्वाद

सियासी लाभ के बदला गया फैजाबाद का नाम: कल्वे जव्वाद

Sat, 10 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सियासी लाभ के बदला गया फैजाबाद का नाम: कल्वे जव्वाद
सियासी लाभ के लिए बदला फैजाबाद का नाम : कल्वे जव्वाद
विज्ञापन

फैजाबाद। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य व शिया धर्मगुरु मौलाना सै. कल्वे जव्वाद ने कहा कि सियासी लाभ के फैजाबाद का नाम बदला गया। उन्होंने कहा अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नाम रखना ही था तो नया शहर बसाकर रखते।

फैजाबाद शहर तो किसी और का बसाया हुआ है। मौलाना जव्वाद बृहस्पतिवार को इमामबाड़ा जवाहर अली खां में आयोजित 72 शबीहे ताबूत जुलूस की मजलिस को खिताब करने के बाद सपा नेता जाकिर हुसैन पाशा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वही बात हुई कि लड़का किसी और का हो और उसका नाम कोई और रखे। कहा यह चुनावी स्टंट है। सिर्फ सियासी लाभ उठाने के लिए ही फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया। अयोध्या अलग है और फैजाबाद अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या तो हमेशा से रही है। अगर सरकार को अयोध्या को कोई तोहफा देना था, तो ऐसा काम होना चाहिये जिससे आम जनता को फायदा पहुंचे। जिले का नाम बदलने का किसी को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम अपनी एक अलग पहचान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed