{"_id":"5ba148f9867a557f677344b9","slug":"131537296633-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय इंटर कालेज को हरा एसएसएसवी ने किया उलटफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय इंटर कालेज को हरा एसएसएसवी ने किया उलटफेर
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
एसएसएसवी ने राजकीय इंटर कॉलेज को हराया
फैजाबाद। जिला स्कूली अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे लीग मुकाबले में एसएसएसवी इंटर कॉलेज ने मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज को पांच रन से पराजित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसएसवी इंटर कॉलेज की टीम 14.02 ओवर में 69 रन बनाकर सिमट गई। एसएसएसवी इंटर कॉलेज की तरफ से रोनित ने 17 रन, शिवेंद्र प्रताप सिंह ने 10 रन की पारी खेली। राजकीय इंटर कॉलेज की तरफ से सौरभ अमन यादव ने तीन-तीन विकेट लिए अदित्य और प्रिंस ने 2-2 विकेट लिये। 70 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय इंटर कॉलेज की टीम 14 ओवर में 64 रन पर सिमट गई।
इस अवसर पर विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, माला यादव, सरिता यादव, हरिकृष्ण सिंह, रमेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के संयोजक उत्तम कुमार ने बताया कि अंतिम लीग मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज के बीच बुधवार को 10 बजे से खेला जाएगा।