{"_id":"5a919ab44f1c1b187e8b8071","slug":"131519491764-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में अतिक्रमण पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में अतिक्रमण पर चली जेसीबी
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में हटवाया अतिक्रमण
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम को अतिक्रमण से मुक्त कर स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को रामनगरी पहुंचा। यहां अयोध्या के उदया चौराहे से कजियाना तक जेसीबी से सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
आरएम अयोध्या अशोक कुमार के नेतृत्व में नगर निगम टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार को रामनगरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत सुबह 11 बजे हुई। इसमें उदया चौराहे से होते हुए पराग डेयरी, रानोपाली तिराहा, साकेत महाविद्यालय, टेढ़ीबाजार से कजियाना तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे नालियों पर किए गए अवैध निर्माण, निर्धारित सीमा के अंदर रखी चाय-पान की दुकानों आदि को हटाया गया। आरएम ने बताया कि रविवार को कजियाना से नयाघाट तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। अभियान की जानकारी होने पर कुछ लोगों ने खुद ही सड़कों के किनारे से अपनी दुकानें हटा लीं।