{"_id":"6b087edb39aede00b4010424","slug":"ticket-booking-begins-for-the-saryu-kamla-express-train-ayodhya-news-c-97-1-ayo1049-163977-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट बुकिंग शुरू
Fri, 27 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। भारत और नेपाल के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का रेलवे ने किराया जारी कर दिया है। इसी के साथ बुकिंग भी शुरू हो गई है। पहले दिन 105 से अधिक बुकिंग हुईं। 28 नवंबर को जनकपुर धाम नेपाल से अयोध्या कैंट के लिए ट्रेन चलेगी। अयोध्या कैंट से 30 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को यह जनकपुर धाम जाएगी।
रेलवे ने इसके लिए किराया तय कर दिया है। अयोध्या से जनकपुर धाम तक शयनयान श्रेणी का किराया 365 रुपया, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 965, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का 885 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1360 रुपया निर्धारित किया है। बृहस्पतिवार से इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।
इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, रेलवन एप और रेलवे स्टेशन से की जा सकती है। रेलवे के अनुसार पहले दिन 28 नवंबर के लिए 105 से अधिक टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा अन्य तिथियों की भी बुकिंग जारी है।
विज्ञापन
ये रहेगा ट्रेन का समय
15595 जनकपुर धाम- अयोध्या कैंट सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को जनकपुर धाम से दोपहर 13:10 बजे रवाना होगी। यह जयनगर से नेपाल समयानुसार 15:25 बजे और भारतीय समयानुसार 15:10 बजे, मधुबनी से 15:50 बजे, शिशो से 17:15 बजे, सीतामढ़ी से 19:05 बजे, रक्सौल से 21:40 बजे और नरकटियागंज से 23:20 बजे छूटेगी। अगले दिन ट्रेन गोरखपुर सुबह 04:05 बजे पहुंचेगी। यहां से 04:05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 05:22 बजे, मनकापुर से 06:30 बजे और अयोध्या धाम जंक्शन से 07:30 बजे छूटकर सुबह 08:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
सोमवार को अयोध्या कैंट से होगी वापसी
वापसी में 15596 अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम सरयू-कमला साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 नवंबर से प्रत्येक सोमवार को अयोध्या कैंट से शाम 17:50 बजे रवाना होगी। यह अयोध्या धाम जंक्शन से 18:25 बजे, मनकापुर से 19:32 बजे, बस्ती से 20:40 बजे और गोरखपुर से 22:23 बजे छूटेगी। अगले दिन ट्रेन नरकटियागंज से 02:20 बजे, रक्सौल से 03:15 बजे, सीतामढ़ी से 04:47 बजे, शिशो से 06:10 बजे, मधुबनी से 07:02 बजे और जयनगर से भारतीय समयानुसार 10:30 बजे तथा नेपाल समयानुसार 10:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन दोपहर 12:40 बजे जनकपुर धाम पहुंचेगी। इस ट्रेन में 17 कोच हैं।