फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   फिर दो दिन बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल

फिर दो दिन बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल

Tue, 16 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
फिर दो दिन बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के सभी स्कूल
दो दिन और बंद हुए कक्षा आठ तक के स्कूल
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में भीषण ठंड के चलते 25 दिसंबर से ही बंद चल रहे कक्षा एक से 8 तक के स्कूल 14 तक बंद थे। 15 को सभी स्कूल खुले। लेकिन हाड़ कंपा रही ठंड के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूल-कॉलेज दो दिन और 17 व 18 जनवरी को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए बीएसए व डीआईओएस को निर्देश दिए हैं। उधर भीषण ठंड व कोहरे में भी मौनी अमावस्या पर सरकार की ओर से अवकाश घोषित करने का पालन सिर्फ परिषदीय स्कूलों में ही दिखा। जिले के ज्यादातर निजी स्कूल खुले नजर आए।

भीषण ठंड व शीतलहर के प्रकोप से राहत की आस में बैठे लोगों को मंगलवार को मायूसी ही हाथ लगी। सुबह घने कोहरे से विजिबिलटी शून्य तक रही। दोपहर तक कोहरा तो छंटा, लेकिन धुंध छाए रहने से सूर्यदेव नहीं दिखे। नतीजतन दिन का तापमान सोमवार की अपेक्षा 5.5 डिग्री लुढ़क गया। इस बीच चल रही सर्द हवा से लोगों को कंपकंपी छूट गई। सुबह 10 बजे से सभी स्कूल खुलने से बच्चे कांपते हुए पहुंचे। मौसम विभाग आगे भी किसी प्रकार के सुधार की उम्मीद नहीं जता रहा है। इन दिनों जारी गलन भरी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। 2.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही शीतलहर का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह करीब 10 बजे तक खेत-खलिहान, बाजार आदि घने कोहरे की चादर से लिपटे रहे। 10 बजे के बाद कोहरा तो छंटा, लेकिन सूरज नहीं दिखा। सूरज न निकलने से दिन का पारा भी तेजी से लुढ़क गया। इससे बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचने को विवश हुए। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री कम 17 रिकॉर्ड किया गया तो न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 3 डिग्री पहुंच गया। आर्र्दता अधिकतम 100 प्रतिशत व न्यूनतम 72 रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। सुबह-शाम कोहरे के साथ गलन भरी ठंड जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed