{"_id":"5a5507b24f1c1bf41c8b5126","slug":"131515521970-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यात्री हुए परेशान
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यात्री परेशान
फैजाबाद। लखनऊ-बाराबंकी रेल मार्ग पर पटरियां क्षतिग्रस्त होने के कारण चल रहे मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को फैजाबाद-लखनऊ रेलमार्ग बाधित रहा। इसके चलते किसान एक्सप्रेस, सरयू यमुना, पटना-कोटा व जयपुर कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया गया। ये ट्रेनें वाया सुल्तानपुर अपने गंतव्य पर रवाना की गईं। ऐसे में कड़ाके की ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मालूम हो कि सोमवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन से चार किमी दूर सफीपुर के पास गुजरात से असोम जा रही एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे में तीन जगह रेल पटरियां टूट गई थीं। मौके पर पहुंचे रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को भी टूटी पटरियों की मरम्मत का कार्य चलता रहा।
फैजाबाद रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर एमएन मिश्र ने बताया कि, उक्त ट्रेनों का रूट सिर्फ मंगलवार के लिए डायवर्ट किया गया है, शेष गाड़ियां अपने निर्धारित रूट से ही आ-जा रही हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड में रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और वे ट्रेनों की जानकारी लेते नजर आए।