फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में भागीदारी का संकल्प

लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में भागीदारी का संकल्प

Sun, 31 Mar 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में भागीदारी का संकल्प
अयोध्या। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत अवध विवि के योग विभाग में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के समन्वयक एसएस मिश्रा ने बच्चों को लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की भूमिका और उसके महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन



कहा कि इस बार जिले को मतदान प्रतिशत में अव्वल आना चाहिए। शत-प्रतिशत मतदान से ही महिलाएं आगे आ सकती हैं। विभाग के शिक्षक अनुराग सोनी ने कहा कि अधिक से अधिक बेटियां चुनाव में मतदान करें। इस दौरान विभाग की छात्राओं की ओर से मतदान में भाग लेने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



पहले वोट फिर कोई काम
हम सभी जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएंगे और मतदान के दिन पहले वोट देंगे फिर कोई अन्य काम करेंगे। परिवार के लोगों से भी मतदान करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरिता वर्मा, छात्रा


मतदान करना पुनीत कार्य
मतदान करना एक पुनीत कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही करना अच्छी बात नहीं है। सभी को अपने भविष्य के लिए मतदान करना चाहिए।
-दर्शना वर्मा, छात्रा


मतदान करना गर्व की बात
मतदाता करना गर्व की बात है, लोकतंत्र की गरिमा के लिए सभी को बिना आलस्य किए मतदान करना चाहिए। इससे हम मजबूत लोकतंत्र की ओर बढ़ेंगे।
-पूर्णिमा पांडेय, छात्रा


वोट की ताकत दिखानी चाहिए
लोकतंत्र में वोट ही जनता की असली ताकत है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इस शक्ति का सोच-समझकर प्रदर्शन करना चाहिए।
-नेहा तिवारी, छात्रा


उत्सव के रूप में हो मतदान
मतदान का दिन उत्सव के रूप में देखा जाना चाहिए। सरकारों को भी ऐसी सुविधा मुहैया करानी चाहिए कि लोग समूह के रूप में मतदान करने जाएं।
-सुलोचना वर्मा, छात्रा


जमकर हो मतदान
मतदान का प्रतिशत अधिक हो इसके लिए सभी को अपने घरों से निकल कर मतदान जरूर करना चाहिए। इससे हम मजबूत लोकतंत्र की ओर बढ़ेंगे।
-नेहा पांडेय, छात्रा


पास-पड़ोस के लोगों को करें प्रेरित
मतदान प्रतिशत बढ़े, इसके लिए सबको प्रयास करना चाहिए। जागरूक लोगों को अपने आसपास लोगों को प्रेरित करना चाहिए कि मतदान करने अवश्य जाएं।
-आकांक्षा श्रीवास्तव, छात्रा


मतदान के दिन अवश्य पूछें कि वोट दिया
मतदान का प्रतिशत अधिक हो, यह सबकी जिम्मेदारी है। सभी का दायित्व है कि मतदान के दिन लोगों से अवश्य पूछें कि वोट दिया या नहीं।
-अर्चना सिंह, छात्रा


मजबूत लोकतंत्र से होगा विकास
आजादी के 70 साल बाद भी सौ प्रतिशत मतदान न होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
-वंदना तिवारी, छात्रा


महिला मतदाताओं की भागीदारी जरूरी
देश में आधी आबादी की मतदान में भागीदारी जरूरी है। उनका उत्थान तभी होगा जब वे अपनी क्षमता पहचानेंगी व अपने हित के लिए मतदान करेंगी।
-अनीता पांडेय, छात्रा


शत-प्रतिशत मतदान से बदलेगी तस्वीर
देश की तस्वीर तभी बदलेगी जब शत-प्रतिशत मतदान होगा। अभी देश में जाति और धर्म के नाम पर लोग मतदान कर रहे हैं, यह हालत बदलनी होगी।
-गायत्री मिश्रा


अपने अधिकारों के प्रति हों सजग
मतदान करना प्रत्येक महिला व छात्रा के लिए आवश्यक है लेकिन इसके साथ-साथ उनको अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा, इसके लिए ही मतदान करना होगा।
-अंजू गुप्ता, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed