{"_id":"5c8bf8d7bdec22145a0e9ed0","slug":"121552677079-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन से जुड़े कार्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन से जुड़े कार्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन
निर्वाचन से जुड़े कार्यालयों में मिलीं खामियां
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट में स्थित निर्वाचन कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। कई में रिकॉर्ड से लेकर तमाम व्यवस्थाएं ठीक न होने पर सुधार का निर्देश दिया।
उन्होंने कॉल सेंटर, ईवीएम वेयर हाउस, एमसीएमसी जैसे कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन कार्यालय पुराने भवन स्थित कॉल सेंटर के निरीक्षण में रजिस्टर में दर्ज शिकायतों में संपूर्ण विवरण दर्ज नहीं मिला।
शिकायत पर निस्तारण का विवरण दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। दूसरे जनपद के शिकायतकर्ताओं को संबंधित जिले के एसटीडी कोड के साथ 1950 पर डायल करने की जानकारी दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
कॉल सेंटर के कक्ष में दीवाल पर दो पंखे तत्काल लगवाने, रैंप बनवाने, फ्लैक्स बैनर में अधिकारियों का नाम संशोधित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने टेंडर, पुराने भवनों के दो कमरों का कार्य के लिए दुरुस्त कराए जाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी/सीआरओ पीडी गुप्ता, एडीएम सिटी वैभव शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार, निर्वाचन कार्यालय के सहायक मो. तौसीफ आदि मौजूद थे।
जिला निर्वाचन कार्यालय के बाद ईवीएम वेयर हाउसों के निरीक्षण में सुरक्षा को पुलिस गार्ड लगाए मिले। डीएम ने ईवीएम सुरक्षा मेें पीएसी तैनात किए जाने का निर्देश दिया।
ईवीएम की सुरक्षा में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे ईवीएम वेयरहाउस के दरवाजे कवर करते नहीं पाए गए। सीसीटीवी में दरवाजा खुलने और बंद होने को रिकॉर्डिंग की व्यवस्था के लिए कहा।
डाक डिस्पैचर के पटल पर जांच में पत्र संख्या-207 दिनांक 06.03.2019 से संबंधित प्राप्ति रसीद नहीं मिली। डीएम ने प्रतिदिन की डाक प्राप्ति रसीद गार्ड फाइल में लगाए जाने की व्यवस्था का निर्देश दिया।
एडीओ को निर्देश दिया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग से प्रतिदिन प्राप्त होने वाले पत्रों को शिविर कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी को हस्तगत कराए जाने के लिए कहा।
मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण सेल के कंट्रोल रूम के निरीक्षण में उपसूचना निदेशक से कहा कि प्रतिदिन निर्वाचन से संबंधित समस्त समाचार पत्रों की कटिंग रखी जाए।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रचार-प्रसार की अनुमति प्राप्त करने के लिये दिये जाने वाले आवेदन एवं उसके निस्तारण से संबंधित पत्रावली दलवार तैयार कर ली जाए। यहां की अन्य व्यवस्थाओं का निर्देश दिया।