{"_id":"5bc4de97bdec2269c10f85c3","slug":"121539628695-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन दिन तक वाहन लेकर न घुसें शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन दिन तक वाहन लेकर न घुसें शहर में
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से तीन दिनों तक शहर में सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
फैजाबाद। शहर में मंगलवार से आपको दोपहिया या चार पहिया वाहन से गुजरना हो तो दिक्कत होगी। सप्तमी, अष्टमी, नवमी व दशमी तिथि पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने सभी तरह के वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
वाहन लेकर शहर से बाहर जाने वालों को ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। एक बार शहर से बाहर निकल गए तो लौटते वक्त वाहन लेकर अंदर नहीं घुस पाएंगे।
यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है, जिसे मंगलवार से लागू किया जाएगा। टीएसआई इंद्रजीत यादव के अनुसार शारदीय नवरात्र की सप्तमी (16 अक्तूबर) की शाम 6 बजे से नवमी (18 अक्तूबर) तक शहर के अंदर सभी प्रकार के वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इस डायवर्जन के हिसाब से पुष्पराज चौराहे, चौक घंटाघर, रिकाबगंज, फतेहगंज से शहर के आने वाले मार्ग पर हर तरह के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
वहीं, शुक्रवार को विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान भी रूट डायवर्ट किया जाएगा। बताया कि इसके लिए ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के कुल 30 जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
नवरात्र की सप्तमी (मंगलवार) से शहर के सभी पूजा पंडालों के कपाट खुल जाएंगे। इसके चलते अगले तीन दिन भारी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ेंगे।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस तीन दिन में करीब पांच लाख श्रद्धालु मां का दर्शन करेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है।
एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया के अनुसार शहर को तीन जोन, छह सेक्टर, 18 माइक्रो सेक्टर में बांटा गया है। इसके लिए पांच सीओ, 20 निरीक्षक, 10 एसओ, दो कंपनी पीएसी, 50 महिला पुलिसकर्मियों के अलावा प्रत्येक क्षेत्र में संबंधित थाना-चौकी के स्टाफ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
कहा कि सादी वर्दी में करीब सौ पुलिसकर्मी के अलावा खुफिया विभाग के कर्मी भी अराजकतत्वों पर निगाह रखेंगे। इसके अलावा सीआरपीएफ की एक महिला कंपनी, जिसमें 130 महिला जवान है, उन्हें भी सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
एसपी सिटी के अनुसार इस दौरान बटन (वॉडीवार्न) कैमरे से अराजकतत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए कुल 10 बटन कैमरे मंगाए गए हैं। इनमें से छह यातायात पुलिस के पास व चार पुलिस के पास होंगे।
कहा कि इस बार त्योहार में शराब पीकर वाहन चलाने वाले व पूजा पंडालों में उत्पात मचाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थानों पर ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध करा दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थाने-चौकियों की पुलिस शराबियों पर नजर रखेगी।
यहां से शहर में वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश
- पुष्पराज चौराहे से जीआईसी ओवरब्रिज, गुदड़ी बाजार व मकबरा की ओर। - चौक घंटाघर से रिकाबगंज, गुदड़ी बाजार, रीडगंज व फतेहगंज। - मनूचा तिराहा व फतेहगंज क्रॉसिंग से फतेहगंज। - शांति चौक से अग्रसेन चौराहा। - रामनगर से नाका हनुमानगढ़ी। - नवीन मंडी चौराहे से अग्रसेन चौराहा। - जनौरा से नाका हनुमानगढ़ी की ओर।- रिकाबगंज चौराहे से कसाबबाड़ा की ओर।- जिला व महिला अस्पताल की एंबुलेंस व अन्य मरीज वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध।