फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शस्त्र लाइसेंस बनवाने क़े लिए कलेक्ट्रेट में लगने लगी भीड़

शस्त्र लाइसेंस बनवाने क़े लिए कलेक्ट्रेट में लगने लगी भीड़

Fri, 12 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस बनवाने क़े लिए कलेक्ट्रेट में लगने लगी भीड़
रोक हटने के बाद दो दिन में आए शस्त्र लाइसेंस बनवाने के 24 आवेदन पत्र
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा शस्त्र लाइसेंस बनाने पर लगी रोक हटाने के बाद कलक्ट्रेट में शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए भीड़ उमड़ने लगी हैं। दो दिन में ही लगभग 24 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन करने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा होने के संकेत है।

प्रदेश सरकार ने कई साल बाद शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने पर लगी रोक हटाई। इसकी खबर की जानकारी के बाद जिनको इसकी वाकई जरूरत है उनसे कहीं ज्यादा असलहा के शौकीनों में खुशी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


लोगों में शस्त्र लेने के प्रति उत्साह का अंदाजा केवल सि बात से लगाया जा सकता है। कि दो दिन में ही लगभग 24 आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट के आयुद्ध पटल पर पहुंच गए। जबकि आवेदन पत्रों में कई कागजात लगाए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक नाली-दो नाली बंदूक से हटकर लोग पिस्टल के लिए ज्यादा आवेदन करने वाले हैं। फोर्स से जुड़े लोग जरूर बंदूक के लिए आवेदन करने के पक्षधर दिख रहे हैं। शस्त्र के लिए लोग कारण भी अलग-अलग बता जा रहे हैं।

कोई कारोबार के मद्देनजर सुरक्षा तो कोई व्यक्तिगत कारण बता रहा है। जिले में लगभग 13 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस पहले से ही जारी हो चुके है अपवाद छोड़ दिया जाए तो शस्त्र लाइसेंस कम ही निरस्त हुए हैं।

नए सिरे से शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने के लिए प्रदेश सरकार ने मानक भी तय किया है। पहले आवेदकों की तीन श्रेणियां थी तो अब आठ श्रेणियां बताई जा रही है।


हालांकि अभी भी रोक लगने के पहले के आवेदन पत्र भी प्रशासन के पास मौजूद बताए जा रहे हैं। इसके बारे में भी जानकारी लेने वाले यहां पहुंच रहे हैं।

प्रभारी अधिकारी आयुद्ध व सिटी मजिस्ट्रेट वीके शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने शस्त्र लाइसेंस बनाने पर लगी रक हटा दी है। इसके इच्छुक लोग आवेदनपत्र भर रहे हैं, जांच पड़ताल के बाद शासन के निर्देश के मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed