फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उतम स्वास्थ्य भी है सफलता का मापदंड : डा. चैतन्य

उतम स्वास्थ्य भी है सफलता का मापदंड : डा. चैतन्य

Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
उतम स्वास्थ्य भी है सफलता का मापदंड : डा. चैतन्य
उत्तम स्वास्थ्य सफलता का मापदंड : डॉ. चैतन्य
विज्ञापन

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में भी योग को लेकर उत्साह उमड़ा। अयोध्या के विभिन्न स्थानाें पर आयोजित योग शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और योगाभ्यास कर योग के फायदे जाने।
अयोध्या के रामघाट स्थित विवेक सृष्टि में डॉ. चैतन्य की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां करीब 500 लोगों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ. चैतन्य ने कहा कि स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए योग अति आवश्यक है। जो स्वस्थ होता है वही आगे होता है। सफलता का मापदंड उत्तम स्वास्थ्य भी है। सारी बीमारियों का इलाज योग में निहित है। अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने साधकों की तपस्या एवं अयोध्या की धरती पर चल रही इस निरंतर साधना को भारत के वैश्विक स्वीकार्यता की पृष्ठभूमि में एक महत्वपूर्ण आयोजन की संज्ञा दी। गोसाईगंज विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ने जीवन की सार्थकता हेतु योग को अंगीकृत कर विकसित समाज की संरचना हेतु आह्वान किया। विवेक सृष्टि में योग करने वालों मेें संघ के विभाग प्रचारक अमरनाथ जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, डॉ. नागेन्द्र मणि त्रिपाठी, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. आरके सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


महर्षि वेदविज्ञान विद्यापीठ में मनाया योग दिवस
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित महर्षि वेदविज्ञान विद्यापीठ में सामूहिक रूप से योग दिवस के अवसर पर बटुक ब्रह्मचारियों, आचार्यगण आदि के साथ सामूहिक ध्यान योग किया गया। आश्रम प्रभारी श्रद्धांनद श्रीवास्तव द्वारा गुरुपूजन कर योगाभ्यास का श्रीगणेश किया गया। लगभग 300 लोगों ने योगासन किया तथा ध्यान में भाग लिया। इस अवसर पर आचार्य अजय कुमार पांडेय, आचार्य रामानुज तिवारी, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, धर्मदत्त मिश्र, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग से शारीरिक एवं मानसिक व्याधियों से मिलती निजात
विद्यालय शिवदयाल जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसीनगर में योग शिविर का शुभारंभ योगाचार्य श्रीअभिषेक, प्रेम सागर जायसवाल, संजीव गोयल, रामचंद्र जायसवाल, जन शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य अवनि कुमार शुक्ल के कर-कमलों द्वारा दीप-प्रज्वलन से हुआ। योग-प्रशिक्षक आचार्य अभिषेक जी ने योग-क्रियाओं का महत्व बताते हुए दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण आसन, व्यायाम एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कहा कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है जिसके माध्यम सेे न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के साथ-साथ मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। लगभग 280 लाभार्थियों ने योगाभ्यास करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। योग सत्र में निशा गोयल, अतुल रस्तोगी, अमित केडिया, नगर कार्यवाह जिलाजीत, संदीप, ओम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

संतों ने कहा जीवन प्रक्रिया की छानबीन है योग
योग दिवस पर रामनगरी के कई मंदिरों में साधु-संतों ने भी योगाभ्यास किया। सरयू घाट पर महंत अयोध्या दास लोहालंगड़ी ने कई साधकों को योगाभ्यास कराया तो वहीं पत्थर मंदिर में महंत शशिकांत दास द्वारा मंदिर के संतों एवं वैदिक छात्रों को योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर महंत शशिकांत दास ने कहा कि येाग जीवन प्रक्रिया की छानबीन है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना आवश्यक है। जीवन की क्रियाएं योग से संतुलित रहती हैं। रामवैदेही मंदिर में महंत दिलीप दास त्यागी के निर्देशन में संतों ने योगाभ्यास किया। यहां आचार्य नीरजत, आचार्य देवेश सहित अन्य संतों ने योगाभ्यास किया।


महाराजा में एनसीसी कैडेट्स ने किया योगाभ्यास
योग दिवस पर महाराजा इंटर कॉलेज में 65 बटालियन एनसीसी द्वारा योग दिवस मनाया गया। चार दिवसीय योग शिविर का भी इसी के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर महाराजा इंटर कॉलेज, साकेत महाविद्यालय व एसएसपी इंटर कॉलेज के 350 एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकृष्ण मिश्र ने योगाभ्यास की बारीकियां बताईं। इस अवसर पर एनसीसी साकेत महाविद्यालय के कंपनी कमांडर मनीष सिंह, उमाकांत भारती, मेजर ज्ञानेश्वर शुक्ला, जयशंकर त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed