{"_id":"5a5b912a4f1c1b93268b460b","slug":"121515950378-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को पर्स व पैसे लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को पर्स व पैसे लौटाए
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को पर्स व पैसे लौटाए
फैजाबाद। सिविल लाइंस पुलिस चौकी इंचार्ज ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क पर पड़े मिले पर्स में मिले छह हजार रुपये व अन्य कागजात उसके वास्तविक मालिक को पहुंचाकर नेक काम किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें गश्त के दौरान सिविल लाइंस स्थित बस स्टैंड के पास से उन्हें एक पर्स पड़ा मिला। उसमें छह हजार रुपये के साथ ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य कागजात थे। पर्स में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उन्होंने बस्ती जनपद के परशुराम थाने के गांव धुनिया भीटी निवासी अवधेश वर्मा को बुलाकर पैसे समेत पर्स उन्हें सौंप दिया। अवधेश ने बताया कि वह शुक्रवार को इलाज के सिलसिले में फैजाबाद आया था, रात में वापस जाते समय उसका पर्स बस स्टैंड के पास गुम हो गया था, उन्होंने चौकी प्रभारी का आभार जताया।