फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 19 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कारणों का नहीं चल सका पता
विज्ञापन

फैजाबाद। कोतवाली नगर क्षेत्र के उसरू गांव में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने गुरुवार की रात में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह एक रिश्तेदार के आने पर मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के तेरहूं का पुरवा निवासी राजेंद्र यादव (22) उसरू में अजय श्रीवास्तव के मकान में किराए पर अपने नाबालिग भाई के साथ रहता था और कैटरिंग तथा सब्जी बेचने का काम करके जीवनयापन कर रहा था।
विज्ञापन


छोटा भाई इन दिनों किसी कार्यवश गांव गया था। गुरुवार की रात युवक ने कमरे में कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह युवक के एक रिश्तेदार उससे मिलने आए, कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा न खुलने पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक को बुलाकर दूसरे रास्ते से देखने पर मामले की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल नगर प्रमोद पांडेय, चौकी इंचार्ज हवाईपट्टी पारसनाथ यादव ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोतवाल प्रमोद पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed