फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1200 teacher's salary stuck

1200 सहायक शिक्षकों का वेतन फंसा

Wed, 09 Dec 2015 10:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्र से सहायक शिक्षक बने लोगों में हर्ष का माहौल तो है लेकिन इनमें से करीब 1200 सहायक शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें वेतन पाने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वेतन भुगतान का आदेश हुआ भी तो इन्हें तत्काल आर्थिक लाभ नहीं होगा। इसके पीछे प्रमुख कारण शिक्षामित्र से शिक्षक पद पर समायोजित हुए अध्यापकों के शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही बरतना है।
विज्ञापन


शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन बगैर वेतन भुगतान नहीं हो सकता है। जिले में प्रथम चरण में 797 शिक्षामित्रों का सहायक शिक्षक पद पर समायोजन एक अगस्त 2014 को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से ज्यादातर के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद इन्हें वेतन मिलना शुरू हो गया। दूसरे चरण में 1200 शिक्षामित्र एक मई 2015 को समायोजित हुए लेकिन इन्हें वेतन भुगतान नहीं शुरू हुआ।

इसकी वजह शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कार्य अधूरा होना है। विभागीय नियम है कि नियुक्ति तिथि से 90 दिन के भीतर सत्यापन कार्य पूरा कराना चाहिए लेकिन द्वितीय चरण में नियुक्त हुए सहायक अध्यापकों को पढ़ाते हुए सात माह से ज्यादा हो गए फिर भी सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

हैरिंग्टनगंज के प्रा. वि. रनापुर की एकता सिंह, अमानीगंज के प्रा. वि. तुलापुर के अर्जुन भारती, हैरिंग्टनगंज के प्रा.वि. पडनीतारा की शर्मिला शर्मा, प्रा.वि. जासरपुर की आराधना यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं को सात माह पढ़ाने के बाद भी वेतन भुगतान नहीं हुआ है।


ऐसे में इन लोगों को आर्थिक दुश्वारियों से गुजरना पड़ रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि विभागीय स्तर से सत्यापन के लिए दस्तावेजों को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed