फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवध विवि से 30 विषयों में हो सकेगी पीएचडी

अवध विवि से 30 विषयों में हो सकेगी पीएचडी

Sat, 24 Feb 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अवध विवि से 30 विषयों में हो सकेगी पीएचडी
अवध विवि से 30 विषयों में हो सकेगी पीएचडी
विज्ञापन

- 12 मई को होगी प्रवेश परीक्षा
- अभ्यर्थी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, अंतिम तिथि 13 अप्रैल
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। डॉ. राम मनेाहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय 12 मई को आवासीय परिसर के 9 विषयों व संबद्ध महाविद्यालयों के 21 विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने जा रहा है। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शोध कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने एवं शोध कार्य को रुचिपरक बनाते हुए युवाओं को शोध के लिए प्रेरित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

कुलपति ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत पंजीकरण 26 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतया ऑनलाइन की गयी है। अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेेबसाइट से ही प्रवेश संबंधी आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा निर्देश प्राप्त होंगे। कुलपति ने बताया इस बार संपूर्ण प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पीएचडी अध्यादेश के अनुसार संपन्न कराई जाएगी तथा प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क 10 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे। प्रवेश के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को रु. 1000/ तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों को रु. 500/- देना होगा। अभ्यर्थी 05 मई से प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा दो प्रश्नपत्रों की होगी जो कि दो पालियों में संचालित की जाएगी। प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य अभिरुचि एवं सामान्य ज्ञान का होगा। दूसरा प्रश्न पत्र विषय से संबंधित होगा। दोनों प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होंगे तथा नकारात्मक मूल्यांकन नहीं होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रो. अजय प्रताप सिंह को समन्वयक नियुक्त किया है। प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश संबंधित प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दो टोल फ्री नंबर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए हैं, अभ्यर्थी आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी इसी नंबर से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed