{"_id":"598a043d4f1c1b60718b4883","slug":"11502217277-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के प्रति जागरुकता का महाभियान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के प्रति जागरुकता का महाभियान आज
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सुबह 7:30 बजे अयोध्या के सरयू तट पर चलेगा सफाई अभियान
फैजाबाद। उत्तर-प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रदेश भर में स्वच्छता जागरूकता पहल के नाम से महाभियान का आगाज 9 अगस्त को होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के विवेकानंद प्रेक्षागृह में शुरू होगा।
इसी क्रम में सुबह करीब 7:30 बजे अयोध्या के सरयू तट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, इस दौरान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व निगम आयुक्त एस राज लिंगम भी मौजूद रहेंगे। वहीं, अवध विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में फैजाबाद मंडल के कमिश्नर मनोज मिश्र मुख्य अतिथि होंगे।
डीएम संतोष कुमार राय, कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, सीडीओ रवीश कुमार गुप्ता, नगर आयुक्त एस राज लिंगम, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत स्वच्छता मिशन से जुड़ी अधिकारियों की टीम लोगों को स्वच्छता के महत्व से परिचित कराएगी। इस दौरान ओडीएफ में अव्वल ग्राम प्रधानों को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
साथ ही स्वच्छता मिशन को लेकर बनाई गई टीमों को सीडीओ रवीश कुमार गुप्ता की अगुवाई में अधिकारियों की टीम प्रशिक्षित करेगी। जिला समन्वयक पंचायत राज दीपक कुमार सेन व नगर आयुक्त ने सभी सभासदों, एनजीओ समेत प्रबुद्ध लोगों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।
अमर उजाला की भागीदारी सराहनीय कदम
ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम है, इसमें अमर उजाला की भागीदारी सराहनीय कदम है। पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय के तहत इस अभियान को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू किया गया है।
-वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक अयोध्या
समाज में आएगी जागरूकता
जिले में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान को गति देने के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता है, इससे समाज में जागरूकता आएगी।
-एस राज लिंगम, नगर आयुक्त
इसे आदत बनाना होगा
स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय स्वच्छता मुहिम है। भौतिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक कल्याण के लिए लोगों में इसका एहसास होना बेहद आवश्यक है। लोगों में अनुशासन के जरिए इसे आदत बनाना होगा।
-डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, सीएमओ