फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पासपोर्ट के नाम पर थाने में वसूली का आडियो वायरल

पासपोर्ट के नाम पर थाने में वसूली का आडियो वायरल

Sun, 31 Mar 2019 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट के नाम पर थाने में वसूली का आडियो वायरल
जाना बाजार (अयोध्या)। थाना प्रभारी हैदरगंज आलोक वर्मा का पासपोर्ट के नाम पर वसूली का एक ऑडियो वायरल हुआ। एसपी ग्रामीण ने मामले में जांच का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन



वायरल ऑडियो में ज्ञानेंद्र वर्मा निवासी रंडौली अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए थाने में आई रिपोर्ट के लिए थाना प्रभारी से पूछते हैं कि क्या पासपोर्ट वेरिफाई करने के लिए थाने में पैसा लगता है। इस पर थाना प्रभारी ने इसके लिए कोई पैसा नहीं लगने की बात कही। इस पर पीड़ित ने अपने साथ मौजूद थाने के दीवान को यह बात बताने के लिए कहा।
विज्ञापन



वायरल ऑडियो में थाना प्रभारी दीवान को पीड़ित के पासपोर्ट में कुछ गड़बड़ी दिखाकर उसमें अड़ंगा लगाने की बात कहते हैं। पीड़ित के अनुसार फोन की रिकॉर्डिंग में दर्ज बात सुनकर उसके होश उड़ गए, पुलिस के डर से वह यह बात किसी से कह नहीं पाया और ऑडियो वायरल कर दिया। बताया कि इसकी शिकायत एसएसपी को ऑनलाइन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज आलोक वर्मा ने बताया कि यह किसी की साजिश है, उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसमें रिपोर्ट 24 मार्च को भेज दी गई है। इस संदर्भ में एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, इससे संबंधित सभी तथ्य मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed