{"_id":"5b53791e4f1c1b3d748b6610","slug":"111532197150-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर निर्माण के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण सहयोग मंच के तत्वावधान एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मुरारीदास उर्फ महिरजध्वज के संयोजन में अभयदाता हनुमान मंदिर में श्री राममंदिर निर्माण की बाधाओं के निवारण के उद्देश्य को लेकर संचालित 108 दिवसीय अनुष्ठान के क्रम में शनिवार को पंडित शिवशंकर बाजपेयी के निर्देशन में 121 ब्राह्मण वैदिक पंडितों द्वारा 108 बार सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर बाधाओं को दूरकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की कामना हनुमान जी से की गई।
राम मंदिर निर्माण में आ रहीं बाधाओं को दूर करने के लिए 15 जुलाई से ही अभयदाता हनुमान मंदिर में 108 दिवसीय अनुष्ठान संचालित है। इसी अनुष्ठान के क्रम में शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा एवं सुदंरकांड का पाठ कर मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की गई। श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण सहयोग मंच के सह संयोजक अखिलेश पांडेय ने बताया कि अनुष्ठान के क्रम में कई आयोजन सुनिश्चित हैं। बताया कि रूद्राभिषेक, पार्थिव पूजन सहित संत सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। 15 जुलाई से ही प्रतिदिन अखंड रामनाम संकीर्तन एवं हनुमान बाहुक का पाठ किया जा रहा है। बताया कि मुरारी दास के संयोजन में संचालित इस अनुष्ठान का उद्देश्य दैवीय शक्ति का जागरण कर राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है। बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं होगा, अब समझौता नहीं, राम मंदिर चाहिए। कहा कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, राममंदिर अयोध्या में नहीं तो फिर कहां बनेगा? इस अवसर पर पवन पांडेय, बबलू मिश्र, वैद्य आरपी पांडेय, राजेश मिश्र, उमाशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।