फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा

दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा

Sat, 04 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति को दस साल की सजा
फैजाबाद। दहेज हत्या के एक मामले में दोषी पाते हुए पति को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रूपए जुर्माना भी किया है। फैसला अपर जिला जज अमरजीत त्रिपाठी की कोर्ट से शनिवार को हुआ।
विज्ञापन


एडीजीसी अजय प्रकाश सिंह ने बताया कि दयाराम निवासी श्याम का पुरवा थाना कूरेभार ने अपनी पुत्री गुड़िया की शादी 7 मई 2006 को संजय कुमार निवासी सराय मजरे पूरे काशीराम थाना इनायत नगर के साथ की थी। शादी में ही ससुराल वाले 30 हजार रूपए व बाइक की मांग करने लगे। किसी तरह से रिश्तेदार ने समझा बुझाकर विदाई करवाई।
विज्ञापन


ससुराल में भी विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और 22 नवंबर 2014 की रात पति संजय, ससुर राम उजागिर, सास फूलकली, ननद सरिता व देवर राज ने गुड़िया को मारापीटा और जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी रिपोर्ट मृतका के पिता ने चारों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में लिखाई थी। पुलिस ने पति व ससुर के खिलाफ आरोपपत्र भेजा। विचारण के दौरान ससुर की मौत हो गई जबकि पति को दोषी पाते हुए कोर्ट ने सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed