{"_id":"59f4b7c44f1c1bcd538b9b7c","slug":"111509210052-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षा के लिए हुआ था भगवान का अवतरण : नृत्यगोपाल दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षा के लिए हुआ था भगवान का अवतरण : नृत्यगोपाल दास
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। गोपाल के देश में गो वंश की हत्या पृथ्वी पर अस्थिरता का कारण बन सकती है। गौ की रक्षा के लिये ही पृथ्वी पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ। ये बातें गोपा अष्टमी पूजन के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहीं।
उन्होंने कहा गौ आर्थिक वृद्धि का जहां केंद्र है, वहीं भारतीय कृषि व्यवस्था की मेरूदंड भी है। यह भारत जैसे देश के लिए ईश्वरीय वरदान है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से गौ संवर्धन के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए कहा धर्म संस्कृति और जन कल्याण के लिए समर्पित सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद कर समाज हित का काम किया है।
इस अवसर पर मणिराम दास छावनी गौशाला में आचार्य वंशीधर द्विवेदी के मार्गदर्शन में गोवंश का वैदिक मंत्रोचारण से पूजन उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री व संत जानकी दास ने किया। पूजन में छावनी ट्रस्ट के सचिव कृपालु राम दास, बनारसी बाबा, दीपक शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कारसेवकपुरम में भी हुआ पूजन
कारसेवकपुरम की श्रीराम गौशाला में भी सैकड़ों गो वंशों का वैदिक रीति से पूजन पंडित इंद्रदेव मिश्र व आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय संगठन अंबरीष सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने कहा गौवंशो को सुरक्षित रखने के लिये सरकारों को दृढ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करना होगा।
इस दौरान विहिप केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, सुरेंद्र सिंह, हरिशंकर सिंह, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार सिंह आदि ने गौ वंश का श्रंगार कर गुड़ और पूड़ी का भोग लगाकर गौरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया।