{"_id":"5ca3bcadbdec2214666d865f","slug":"101554234541-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो न्यायिक अधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो न्यायिक अधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो न्यायिक अधिकारी गैर जनपद स्थानांतरित
अयोध्या। हाईकोर्ट प्रशासन ने जिले के दो न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला कर दिया है, जबकि दो अपर जिला जज व तीन न्यायिक अधिकारी गैर जनपद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले में तैनात न्यायिक अधिकारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह का तबादला आजमगढ़ व जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव करुणा सिंह का तबादला अलीगढ़ कर दिया गया है।
दो अपर जिला जज असद अहमद हाशमी आजमगढ़ से व पूजा सिंह कानपुर नगर से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। इसके अलावा सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के दो न्यायिक अधिकारी चंद्र मोहन मिश्रा व पवन कुमार सिंह भदोही से स्थानांतरित होकर तथा सतीश कुमार त्रिपाठी आगरा से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं।