फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मन को वश में करके ही मिल सकता है मोक्ष:ज्ञानमती माता

मन को वश में करके ही मिल सकता है मोक्ष:ज्ञानमती माता

Thu, 07 Mar 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
मन को वश में करके ही मिल सकता है मोक्ष:ज्ञानमती माता
मन को वश में करके ही मिल सकता है मोक्ष : ज्ञानमती
विज्ञापन

अयोध्या। जैन मंदिर में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता के पावन सानिध्य में संचालित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में धर्मसभा में भक्तों को आशीर्वचन देते हुए ज्ञानमती माता ने कहा कि मन को वश में करके ही मोक्ष मिल सकता है।

मोह विजय का कार्य सरल नहीं है, कोई वीर, तपस्वी ही उसे संपादित कर सकता है। सर्वप्रथम प्रभु मोह का ही क्षय करते हैं। जैसे ही प्रभु चारों घातिया कर्मों को नष्ट कर देते हैं, केवलज्ञान उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन


केवलज्ञान जिससे संपूर्ण मानव जाति का कल्याण होता है, धर्म का मार्ग प्रशस्त होता है। अत: केवलज्ञान से पूर्व तप को विशेेष महत्व दिया गया है। इसीलिए इंद्रगण भी स्वर्ग से आकर इस तपकल्याणक को धूमधाम के साथ मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में दीक्षाकल्याणक के वैराग्यमयी दृश्य प्रस्तुत किये गये। भगवान सुमतिनाथ के गर्भकल्याणक एवं जन्मकल्याणक के उपरांत आज भगवान को वैराग्य हो गया।

इस अवसर पर पालकी में बैठकर भगवान द्वारा दीक्षा लेने का दृश्य मंच पर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भगवान के दीक्षा संस्कार किये गये। दीक्षा से पूर्व सर्वप्रथम भगवान सुमतिनाथ की बालक्रीड़ा भी प्रस्तुत की।


जिसमें भगवान सुमतिनाथ तथा उनके साथ अनेक बालसखाओं ने खेल मनोरंजन के साथ ज्ञान की भी अनेक बातें सीखीं। कार्यक्रम में कर्मयोगी पीठाधीष रवींद्रकीर्ति , पं. विजय कुमार जैन शास्त्री, पं. सतेंद्र कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed