{"_id":"5c51ed79bdec22738004ec2f","slug":"101548873081-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुनाव में अराजक तत्वों से निपटने में होगा यूपी-100 का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुनाव में अराजक तत्वों से निपटने में होगा यूपी-100 का प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में अराजकतत्वों से निपटने में होगा यूपी-100 का प्रयोग : सीईओ
अयोध्या। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बुधवार को कहा कि चुनाव में अराजक तत्वों से निपटने के लिए यूपी-100 का भी प्रयोग किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवी पैड का इस्तेमाल होगा। आज (31 जनवरी को) मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
कायाकल्प योजना के बजट से मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर दी सुविधाएं दी जाएंगी। वह कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कमिश्नर मनोज मिश्र के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की मंडलीय समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा और पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पात्र वोटर से मतदान कराने का प्रयास किया जाए।
दिव्यांग व बुजुर्ग वोटरों को लंबी लाइन में न खड़ा किया जाए और उनका मतदान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए। कहा कि आयोग का लक्ष्य बेहतर व्यवस्था, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान है। सभी मतदेय स्थलों पर लाइट, पंखा, फर्नीचर, रैंप आदि की सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। इस बार शत- प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वीवी पैट की सुविधा युक्त ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिसमें मतदाता यह देख सकेगा क िउसके द्वारा किसको मत दिया गया है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में यह सुनिश्चित किया जाये कि मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सकें, महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया जाए कि वो मतदान के लिए सामने आएं। इससे पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से संबंधित कार्यों की तैयारी की जानकारी ली।
कहा कि ईवीएम को लेकर मतदाताओं की भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रत्येक गांव/मतदान केंद्र/खंड विकास क्षेत्र स्तर/तहसील स्तर एवं सभी कार्यालयों में ईवीएम/वीवीपैट का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कराया जाए। निर्देश दिया गया कि जिन अधिकारियों की जनपद में तीन वर्ष की अवधि बीत चुकी है उन्हें नोडल अधिकारी या निर्वाचन से संबंधित अन्य कार्य न सौंपे जाएं।
समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त छोटेलाल पासी, जिला निर्वाचन अधिकारी अयोध्या डॉ. अनिल कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी सुलतानपुर विवेक, जिला निर्वाचन अधिकारी अंबेडकरनगर सुरेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी अमेठी शकुंतला गौतम, जिला निर्वाचन अधिकारी बाराबंकी उदयभानु त्रिपाठी समेत मंडल के सभी जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।
सीईओ और अन्य अधिकारियों ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कमिश्नर ने कुष्ठ रोग के रोगियों के खोजने की शपथ दिलाई। कहा कि हम सभी को कुष्ठ रोगियों को जितनी जल्दी हो सके खोजने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे और न ही करने देंगे।