फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सड़क किनारे ट्रक से टकराई रोडवेज, 16 यात्री घायल

सड़क किनारे ट्रक से टकराई रोडवेज, 16 यात्री घायल

Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे ट्रक से टकराई रोडवेज, 16 यात्री घायल
ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 16 यात्री घायल
विज्ञापन

फैजाबाद। रौनाही थाने के अरकुना चौराहे पर फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार भोर में रोडवेज की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सात घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। यात्रियों के अनुसार हादसा चालक को नींद आने की वजह से हुआ।
गोरखपुर से यात्रियों को लेकर रोडवेज की बस लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान रौनाही थाना के अरकुना चौराहे के पास शुक्रवार भोर में करीब 3:30 बजे फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बस टकरा गई। इससे बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद तेज आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस व पीआरवी के वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के शिकार सभी यात्री गोरखपुर, बस्ती व आसपास के जनपद के थे। बस ड्राइवर व परिचालक को भी चोटें आई। यात्रियों के अनुसार हादसा चालक के नींद में होने की वजह से हुआ। रोडवेज के सहायक प्रबंधक महेंद्र पांडेय, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। रौनाही थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि घायलों के अलावा अन्य यात्रियों को दूसरे साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर
हादसे की सूचना पर जिला अस्पताल में कॉल पर अन्य डॉक्टरों को बुलाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में कई लोगों के हाथ-पैर, जांघ व कूल्हे की हड्डी टूटी है। अस्पताल में कुल 16 मरीज आए थे। इनमें से सात गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे में घायल होने वालों में अर्चना निवासी कृष्णा नगर गोरखपुर, रविंद्र चौहान निवासी गौरी बाजार देवरिया, जयगोविंद सिंह निवासी बैतालपुर गौरीबाजार देवरिया, जितेंद्र राय निवासी घनघटा संत कबीरनगर, शिवमंगल भारती व शैलेंद्र देव निवासी निचलौल महराजगंज, अजय सिंह निवासी कप्तानगंज कुशीनगर, शैलेंद्र कुमार निवासी लखनऊ, कृष्ण मुरारी शुक्ला निवासी गगना गोरखपुर, उपेंद्र सिंह निवासी सोहरामऊ उन्नाव, निजामुद्दीन निवासी गौल्हौरा सिद्वार्थनगर, लक्ष्मीनारायन निवासी विगोरा राजस्थान, अंशुमान मिश्रा निवासी छावनी बस्ती, मनु शर्मा निवासी विजयपुर बिहार, मनीष पांडेय व अनिल पांडेय निवासी बछिया विक्रमजोत बस्ती आदि शामिल हैं। इसमें से गंभीर रूप से घायल रविंद्र चौहान, जयगोविंद सिंह, जितेंद्र राय, शिवमंगल भारती, शैलेंद्र देव, कृष्ण मुरारी शुक्ला को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed