{"_id":"5a6620bb4f1c1b77268b5ba8","slug":"101516642491-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फागुन के रंग उड़े, पुरवा के संग चले’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फागुन के रंग उड़े, पुरवा के संग चले’
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘फागुन के रंग उड़े, पुरवा के संग चले’
फैजाबाद। नगर से लेकर देहात तक स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती का जन्म दिन मनाया गया। वाग्देवी के जन्मोत्सव से ही फाग की शुरूआत मानी जाती है। जगह-जगह रेड गाड़कर होलिया का सजाने का दौर भी शुरू हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया, तो गीतों के माध्यम से बसंत ऋत के आने का अहसास कराया गया।
इस अवसर पर स्कूलों में देश भक्ति और फागुन के खूब रंग उड़े। अनिल सरस्वती विद्या मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य राम बुझारत मिश्र ने कहा कि आज का दिन इसलिए विशेष है, क्योंकि आज के दिन मां सरस्वती का जन्म दिवस है। जिन्हें विद्या के साथ-साथ संगीत की देवी माना जाता है।
आवासीय देवा पब्लिक स्कूल उसरू अमौना में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिक्षिका रूबी त्रिपाठी, सीमा मिश्रा एवं छात्राओं ने मां शारदे की वंदना- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता’ और गीत- हे शारदे मां, हे शारदे मां, अज्ञानता से हमें तार दे मां’ आदि प्रस्तुत किया। शिक्षक कमलेश श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को बसंत के महत्व व ऋतु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रबंधक सहदेव उपाध्याय ने कहा कि, मां सरस्वती विद्या, बुद्धि और विवेक की देवी होती हैं। भीखापुर स्थित अमर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक गिरीश पांडेय के आतिथ्य में सरस्वती जन्मदिन व बसंतोत्सव मना। बच्चों ने ‘वीणा वादिनी वर दे, मुझे माफ करना...आदि गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण मिश्रा, आशुतोष पांडेय, पूर्व प्रधान अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
अवध इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने भजन के माध्यम ज्ञान की देवी मां सरस्वती को याद किया। विद्यालय परिसर में ही मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उदया पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रिंसिपल जीवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
कक्षा 11 की छात्रा अंशिका पांडेय ने बसंत पंचमी पर्व के महत्व को बताया व बुद्धि की देवी से बुद्धि-शुद्धि के वरदान की कामना की। फैजाबाद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव व सुधाकर द्विवेदी ने पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर अध्यक्ष इकबाल मुस्तफा, जरीना खान, उमर मुस्तफा खान आदि मौजूद रहे।
धारा रोड स्थित काली बाड़ी में बंग समाज काली बाड़ी द्वारा मंदिर प्रांगण में सरस्वती पूजा की गई। मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ माता का आह्वान किया। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ. सुजाय घोष, पीके चटर्जी, प्रोभाष गोस्वामी आदि मौजूद रहे। मसौधा के शिवनगर पहाड़गंज स्थित बाल विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
मुख्य अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य आरसी श्रीवास्तव व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने शारदे हम तुम्हारी करें वंदना, भारत भूमि हमारी प्यारी, फागुन के रंग उड़े, दादी हमें बताओ तुम, चक धूम-धूम, कान्हा सो जा जरा समेत कई मनमोहक प्रस्तुतियां की।
जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में कौशल किशोर मिश्रा व अवध किशोर मिश्रा ने सभी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल, दूध, ब्रेड आदि वितरित किए। इस मौके पर रामजन्म भूमि के पुजारी अशोक दास, प्रदीप दास, जयराम दास, सतीश चंद्र पांडेय, कृष्णानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। रामपुरभगन प्रतिनिधि के अनुसार उर्मिला महाविद्यालय ऊंचगांव में बीटीसी प्रशिक्षुओं ने बसंत पंचमी धूमधाम से मनाया।
प्राचार्य आलोक सिंह ने कहा कि, मां सरस्वती परम चेतना हैं। सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा व मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं। हममें जो आचार और मेधा है, उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं। इस मौके पर श्रीराम सिंह, कुमकुम, निशा, नीलम, अमिता, रविता, निहारिका, रंजना आदि मौजूद रहे।
रौजागांव प्रतिनिधि के अनुसार डीएसएम लायंस पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. भावना मिश्रा, प्रधानाचार्या नीरा जिया ने ज्ञान दायिनी मां शारदे की संयुक्त रूप से आरती की। इस दौरान प्रधानाचार्य एसआर त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी, आदित्य शर्मा, अरविंद यादव, वीके गोस्वामी, आशा रानी आदि मौजूद रहे।
बीकापुर क्षेत्र के धार्मिक स्थल मोहनतारा उमरनीपिपरी में भजन कीर्तन सामूहिक भंडारा तथा मेला का आयोजन हुआ। देवस्थल के पुजारी बाबा हररंगी दास ने बताया कि काफी समय से धार्मिक स्थल पर मेला और भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। तोरो माफी स्थित अनुपम विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में कृषि प्रदर्शनी तथा वसंत उत्सव मेले का आयोजन हुआ इस मौके पर क्षेत्र के उन्नत सील किसानों को उनके अच्छे कृषि उत्पाद के लिए सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले कृषक, अध्यापक, पत्रकारों को सम्मानित किया गया।