फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गणतंत्र दिवस पर सामूहिक योगा का फरमान

गणतंत्र दिवस पर सामूहिक योगा का फरमान

Tue, 16 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर सामूहिक योगा का फरमान
गणतंत्र दिवस पर होगा सामूहिक योगा
विज्ञापन

फैजाबाद। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी सरकारी स्कूलों में ध्वजारोहण, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामूहिक सूक्ष्म योगासन भी कराया जाएगा। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसके लिए स्कूलों में तैयारी तेजी से कराई जाए।
विद्यालयी शिक्षा को योग से जोड़ने और छात्र-छात्राओं को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उप्र के संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने इस बार गणतंत्र दिवस पर परिषदीय स्कूलों में सामूहिक सूक्ष्म योग/योगासन/प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित करने के शासन के निर्णय की जानकारी देते हुए बीएसए को पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। हालांकि अभी इसे अनिवार्य नहीं किया गया है, आयोजित कार्यक्रम में इच्छुक विद्यार्थी ही प्रतिभाग करेंगे। आदेश को अमली जामा पहनाने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश जारी किया है। आदेशानुसार गणतंत्र दिवस पर योगासन समूह में कराया जाएगा। जिसमें शिक्षक, छात्र एवं इच्छुक अभिभावक भी एक साथ प्रतिभाग करेंगे। योग में सभी विद्यार्थियों के प्रतिभाग करने की अनिवार्यता नहीं है। प्रशिक्षित योग शिक्षकों की देखरेख में होने वाले इस सामूहिक योगासन में इच्छुक विद्यार्थियों ही प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मौसम की अनुकूलता को प्रमुखता से ध्यान में रखा जाएगा और मौसम व छात्रों की आयु के अनुसार सामूहिक योग कार्यक्रम की अवधि 20-45 मिनट तक निर्धारित की गई है। शासन की मंशानुसार छात्रों की आयु एवं स्वास्थ्य के अनुसार ही सूक्ष्म योग, आसन, प्राणायाम आदि कराया जायेगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं को मौसम के अनुकूल वस्त्रों के साथ योग करने की छूट दी जाएगी। योग के लिए चटाई, दरी, चादर की उचित व्यवस्था कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व छात्रों की शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से इस कार्यक्रम को प्रचारित/प्रसारित करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


26 जनवरी को झंडारोहण के बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद आदि करवाया जाता है। इस बार इसमें योग को भी जोड़ा जा रहा है। समस्त तैयारियां पूर्ण कराकर एक भव्य कार्यक्रम के रूप में योगासन कराने के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेशित किया गया है।-अमिता सिंह, बीएसए फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed