{"_id":"597627da4f1c1b673f8b4785","slug":"101500915674-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम हुई रामनगरी, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम हुई रामनगरी, उमड़े श्रद्धालु
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के तीसरे सोमवार पर दर्शन-पूजन को उमड़े शिवभक्त
अयोध्या/फैजाबाद। सावन मास के तीसरे सोमवार पर रामनगरी शिवभक्तों के रंग में डूबी रही। भोर से ही नगरी में प्रमुख शिव मंदिरों के साथ ही अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही। कांवरियाें की टोलियाें का उल्लास देखते ही बन रहा था।
भीड़भाड़ के मद्देनजर बड़े वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंधित रहा। पुलिस अफसर आरएएफ व पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर दिशा-निर्देश देते रहे। सावन मास के तीसरे सोमवार पर नगरी कांवरियों के केसरिया रंग में पटी रही।
शिवभक्तों की भीड़ भोर से ही सरयू में स्नान-दान के बाद प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ आदि मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जुटने लगी। देर शाम तक मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए जुटी।
विज्ञापन
मंदिरों में देर रात तक दर्शन-पूजन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लगी रहीं। बुधवार से शुरू होने वाले सावन झूला मेले को लेकर भी नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। नगरी में दर्शनार्थियों की भीड़ देखते हुए नयाघाट से श्रीराम अस्पताल के बीच बैरियर लगाकर चौपहिया व बड़े वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया गया है।
मगर प्रतिबंध के बावजूद मुख्य मार्गों पर टैक्सी व चौपहिया वाहन बेखौफ दौड़ते रहे। शहर के पंचमुखी महादेव गुप्तारघाट, झारखंडेश्वर महादेव, विघ्नेश्वर महादेव, देवकाली में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ ही रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक बनी रही।
गोसाईगंज में तेलियागढ़ के तमसा तट स्थित महादेवाघाट, सत्संग घाट, राधा कृष्ण मंदिर, कटरा स्थित प्राचीनतम बजरंगबली पीठ, रामगंज एवं शृंगी आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिरों में बाबा को जलाभिषेक करने के लिए देर सायं तक कांवरियों की भीड़ लगी रही।
विभिन्न समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इसी तरह बीकापुर, मिल्कीपुर, रुदौली, दर्शननगर, कुमारगंज, सोहावल आदि क्षेत्रों के शिवालयों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा।