फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   10 thousand women performed Durduria Puja

10 हजार महिलाओं ने किया दुरदुरिया पूजन

Fri, 17 Dec 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
10 thousand women performed Durduria Puja
अयोध्या-भरत कुंड महोत्सव के शुभारंभ में दुरदुरिया पूजन करती सुहागिन महिलाएं - फोटो : FAIZABAD
मसौधा। दुरदुरिया पूजन के साथ गुरुवार को परंपरागत ढंग से 23वें पांच दिवसीय भरतकुंड महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र केपी सिंह ने महात्मा भरत के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस मौके पर 10 हजार महिलाओं ने दुरदुरिया पूजन किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि देवी अवसान मैया से बहू-बेटियां प्रेरणा लें। मां-बाप का घर छोड़कर आने वाली बहुओं को ससुराल में बेटियों की तरह प्यार दिया जाए। धार्मिक दृष्टि से महिलाओं में अति महत्वपूर्ण अवसान मैया के कार्यक्रम से हमें अपने घर में महिलाओं का आदर करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू और ज्योतिषाचार्य स्वामी रामानंद ने भी आयोजन समिति के लोगों के कार्यक्रम करने के लिये जमकर सराहना की।
विज्ञापन

उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र की लगभग 10 हजार सुहागिन महिलाओं की 14-14 महिलाओं की टोलियां बनाकर दुरदुरिया पूजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह से दोपहर बाद तक चलता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत परमात्मा दास और संचालन बृजेंद्र दुबे सुभाष पांडे ने की। इसके बाद संस्कृति विभाग की ओर से अवधी लोक संगीत गायिका प्रतिमा एवं प्रकृति यादव एंड टीम के कलाकारों ने लोक संगीत और भजनों से समां बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, सतीश पांडेय, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्र, भाजपा नेता विनोद कुमार पांडे, सुभाष पांडेय, अमित सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, राधेश्याम शुक्ल, अश्विनी तिवारी, अंबरीश चंद्र पांडेय, योगेश तिवारी, सूर्यकांत पांडेय, अरविंद दास, सत्य प्रकाश दूबे, राम जनम निषाद समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

इस अवसर दुरदुरिया पूजन में प्रभारी अरुण द्विवेदी, रनर चेयरमैन भदरसा निशा गुप्ता, मीरा मिश्रा, मंजू निषाद, पूजा श्रीवास्तव, काजल पाठक आदि की अगुवाई में हजारों महिलाओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed