{"_id":"586a834a4f1c1b0b52158846","slug":"10-hour-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से दगा इंसुलेटर 10 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से दगा इंसुलेटर 10 घंटे गुल रही बिजली
फैजाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
कड़ाके की ठंड व कोहरे का कहर बिजली आपूर्ति पर भी भारी पड़ रहा है। सोमवार को घने कोहरे से इंसुलेटर दगने से पॉश इलाकों की बिजली आपूर्ति भोर से ठप हो गई। पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों ने लगभग दस घंटे की मशक्कत के बाद खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की।
शहर के पॉश इलाके चौक, अंगूरीबाग, चौक, जमुनियाबाग, रीडगंज, गुदड़ीबाजार, नहर बाग आदि इलाकों की बिजली भोर लगभग तीन बजे गुल हो गई। घंटों तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो दिनचर्या प्रभावित होने से क्षेत्र के लोग परेशान होने लगे।
स्कूल, कॉलेज व ऑफिस के साथ ही व्यवसायी वर्ग पानी आदि की समस्या से परेशान रहा। उपकेंद्र पर शिकायत व फोन करने पर लाइन में खराबी की समस्या की जानकारी के साथ कुछ घंटों में आपूर्ति सुचारू होने की सूचना दी जाती रही लेकिन लगभग दस घंटे बाद लगभग दो बजे सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
चौक उपकेंद्र के अवर अभियंता पीसी यादव ने बताया कि घने कोहरे के कारण अंगूरीबाग, नहर बाग आदि क्षेत्रों में कई इंसुलेटर दगने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों की टीम ने खराबी को ढूंढा और उनकी मरम्मत कर लगभग एक बजे बिजली आपूर्ति को बहाल कर दी है।