{"_id":"6058157e-91ed-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"facebook-haywire-boyfriend-was-looking-out-the-romance","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के आशिक को सामने देख फुर्र हुई 'आशिकी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक के आशिक को सामने देख फुर्र हुई 'आशिकी'
खैर/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ‘फेस’ देखे बिना कस्बे की एक युवती अधेड़ के इश्क में आ गई, लेकिन प्यार का असली चेहरा देख प्यार काफूर हो गया और पीछा छुड़ाने की नीयत हावी हो गई। परिचित शिक्षक के समझाने पर युवती अपने घर रवाना हुई और मियां बुढ़ऊ जहां से आए थे वहां चलता कर दिए गए।
साइबर वर्ल्ड में इस प्रेम सफर की शुरुआत 4 महीने पहले हुई थी। खैर के डिग्री कॉलेज से बीएससी कर रही कस्बे के व्यापारी की बेटी फेसबुक पर फरीदाबाद निवासी व्यक्ति के संपर्क में आ गई।
ढाई महीने तक चैटिंग हुई तो एक दूसरे को जानने-समझने का दौर चला। मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ तो सीधी बात भी होने लगी। दोनों के बीच फोन लव शुरू हो चुका था। जीने मरने की कसमों के साथ अब एक-दूसरे को देखने की हसरत जवां होने लगी थी।
विज्ञापन
इसी के चलते कुछ दिन पहले प्रेमी ने युवती को फरीदाबाद बुलाया, लेकिन युवती ने आने में असमर्थता जाहिर की। इस पर प्रेमी ने खुद आने की पेशकश की। मंगलवार को वह अपने साथी के साथ बताए गए निर्धारित स्थान पर पहुंचा। प्लान के मुताबिक, जब युवती ने वहां पहुंच कर लाल रुमाल हिलाया तो उसके सामने 55 साल का अधेड़ आ गया और खुद को उसका प्रेमी बताया।
कल्पना से उलट हॉफ सेंचुरी होल्डर को देख युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमी ने युवती को कसमें वादे याद दिलाए, लेकिन तब तक स्टोरी यू टर्न ले चुकी थी। पास से परिचित शिक्षक गुजरे तो युवती ने रोते हुए किस्सा सुनाया। शिक्षक ने अधेड़ व्यक्ति को शर्मशार किया और चलता कर दिया। युवती को समझाते हुए घर वापस भेजा और भविष्य के लिए सावधान किया।