फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Expensive compulsion to power in Uttar Pradesh: Akhilesh

उत्तरप्रदेश में बिजली दरें बढ़ाना मजबूरी: अखिलेश

Mon, 08 Apr 2013 07:16 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Apr 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
Expensive compulsion to power in Uttar Pradesh: Akhilesh

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि बिजली दरें बढ़ाना सरकार की मजबूरी है। महंगी बिजली खरीदकर लोगों को सस्ती दरों पर आपूर्ति की जा रही है इसलिए दरें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।

विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि बिजली दरों में संतुलन बना रहे ताकि उपभोक्ताओं पर ज्यादा भार न पड़े। जहां तक बिजली दरों के निर्धारण का सवाल है तो यह अधिकार राज्य विद्युत नियामक आयोग को है।
विज्ञापन


सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सचिवालय एनेक्सी में पत्रकारों से रू-ब-रू अखिलेश ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के सवाल पर कहा कि यह भी देखा चाहिए कि यूपी के मुकाबले दूसरे राज्यों की बिजली दरें क्या हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कार्पोरेशन भारी घाटे में है इसके बावजूद कोशिश यही है कि बिजली की दरों में संतुलन बनाए रखा जाए। आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के  लिए पावर कार्पोरेशन को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है।

इसके बावजूद प्रयास यही है कि आम जनता पर ज्यादा बोझ न पड़े। अभी नियामक आयोग को दरों का प्रस्ताव सौंपा गया है। बिजली दरें तय करने का काम आयोग का है। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद ही दरें बढ़ेंगी

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में अड़चन
राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सरकार ने तो इस बारे में फैसला कर लिया था और नाम भी भेज दिए गए हैं लेकिन इसमें कुछ अड़चनें हैं जिसके कारण नियुक्ति नहीं हो पा रही है। इन अड़चनों को जल्द दूर कराने की कोशिश की जा रही है।

आप हमारा ख्याल रखें हम आपका रखेंगे
राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में पत्रकारों के  नि: शुल्क इलाज के कैबिनेट के फैसले पर मीडिया की ओर से आभार जताए जाने पर मुख्यमंत्री ने चुटकी ली कि आप हमारा ख्याल रखें हम आपका रखेंगे।


मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के एक पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जैसे ही कहा कि उम्मीद है कि आगे भी सरकार पत्रकारों के हितों का ध्यान रखेगी, मुख्यमंत्री ने धीमे से एक दूसरे का ध्यान रखने की टिप्पणी की और आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed