{"_id":"49d5409df747ab6dee7b82ed5488ded4","slug":"eve-teasing-in-riot-effected-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगो का दर्दः ‘मैडम, इन बेटियों को कहां लेकर जाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगो का दर्दः ‘मैडम, इन बेटियों को कहां लेकर जाएं’
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम शाहपुर क्षेत्र के काकड़ा गांव में पहुंची तो छात्राओं ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
गांव की बेटियों ने कहा कि स्कूल, कॉलेज आने-जाने में छेड़छाड़ की जाती है। महिलाएं भी कह उठीं कि मैडम, अब इन बेटियों को हम कहां ले जाएं।
पुरबालियान के हमले में मारे गए काकड़ा निवासी विकास के घर पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली।
इसी दौरान गांव की बेटियों ने कहा कि घर से कॉलेज तक की आवाजाही मानसिक पीड़ा बन चुकी है। बसें भी सुरक्षित नहीं और सड़कें भी। पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है। हालात यह है कि गांव से शहर के डिग्री कालेजों में पहुंचना लड़कियों के लिए मुश्किल है।
एक कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि हम अपने परिवार वालों से कब तक शिकायत करें। छेड़छाड़ झगड़े की जड़ बन चुकी है। बेटियां कई बार भावुक हुईं। बुजुर्ग महिलाओं को भी कहना पड़ा कि बेटियों को पढ़ाना तो मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन
ममता शर्मा ने सभी की पीड़ा सुनी और आश्वासन दिया कि छेड़छाड़ पर आयोग गंभीर है। शीघ्र ही केंद्र सरकार को इस संदर्भ में रिपोर्ट दी जाएगी।
मृतक विकास की मां सुरेश देवी ने आयोग को बताया कि उसके 23 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या की गई। इसके बाद ममता शर्मा ने एसएसपी से दो माह की छेड़खानी की घटनाओं का रिकॉर्ड तलब किया।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रहा है दूध
बसीकलां के कैंप में मौजूद 12 गर्भवती और नवजात शिशुओं को जन्म देने वाली दो महिलाओं को दूध और घी नहीं मिलने पर आयोग की अध्यक्ष ने नाराजगी जताई।
सीएमओ डॉ. वीके जौहरी को निर्देश दिए कि इन महिलाओं को तीन समय दूध दिए जाने की व्यवस्था तुरंत करें। आयोग की टीम ने महिलाओं से एक-एक कर बात की। महिलाओं ने अपनी पीड़ा भी उनके सामने रखी।