फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth shot in the temple under suspicious circumstances, died

Etawah News: संदिग्ध हालात में युवक की कनपटी में लगी गोली, मौत

Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 23 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in the temple under suspicious circumstances, died
बसरेहर। चौबिया में संदिग्ध हालात में युवक की कनपटी में दाईं ओर गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला। नजदीक ही तमंचा पड़ा था। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है, जबकि भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब छह बजे मनोज जाटव (25) पुत्र रामअवतार निवासी गांव राहिन थाना चौबिया का शव घर से 300 मीटर दूर गांव के मुख्य मार्ग पर पड़ा मिला। मनोज की कनपटी पर गोली लगी और घटना स्थल पर थोड़ी दूरी पर तमंचा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा कराए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक की मां रामवती ने बताया कि मनोज ट्रक चालक है, और दो दिन पहले ही घर आया था। तीन साल पहले मनोज की शादी हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही मनोज की पत्नी ने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां का कहना है कि वह तबसे तनाव में चल रहता था। वहीं, घटना स्थल पर मौजूद मृतक के भाई प्रमोद ने पुलिस से कहा कि उसके भाई की हत्या हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक की मां रामवती की दो शादी हुई थी। पहली शादी थाना क्षेत्र के चक्कन गांव के बेचेलाल से हुई थी। जिससे दो पुत्र पैदा हुए, उसके बाद कुछ दिन बाद बेचेलाल की मौत हो जाने के कारण लगभग 28 साल पहले थाना क्षेत्र के गांव राहिन के रामअवतार से हुई जिससे दो पुत्र मनोज और सनोज पैदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि घटना स्थल पर तमंचा और मृतक की जेब से मिले एक कारतूस की जांच की जा रही है। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मनोज की मां ने संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा अपने बड़े पुत्र को दे दिया था, जिसके कारण युवक तनाव में चल रहा था। इसी के चलते ही उसने आत्महत्या की है। फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed