{"_id":"61bb8974bb115f2af2639792","slug":"youth-etawah-news-knp669952772","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरल गायन में प्रगुनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरल गायन में प्रगुनी प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में बुधवार की रात दो दिवसीय जनपदीय संगीत सम्मेलन का समापन हो गया। प्रतियोगिता की द्वितीय पाली का शुभारंभ संगीता गौर, विष्णु विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना से किया।
तृतीय पाली की बालिकाओं की सरल गायन की कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में माउंट लिटेरा जी स्कूल की छात्रा प्रगुनी जादौन प्रथम, सेवन हिल्स की छात्रा तनुष्का द्वितीय व अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की छात्रा गौरवी सिंह राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मध्यम वर्ग में माउंट लिटेरा जी स्कूल की छात्रा मानसी दुबे व अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की छात्रा शुभागिनी संयुक्त रूप से प्रथम, डीपीएस की छात्रा कृतिका सिंह द्वितीय व रामवती राज बहादुर डिग्री कालेज की छात्रा श्रुति शुक्ला व माउंट लिटेरा जी स्कूल की छात्रा रमन कौर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग प्रतियोगिता में खुशी शाक्य व निशा परवीन संयुक्त रूप से प्रथम, रश्मि द्वितीय व अर्पणा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
तृतीय पाली बालकों के कनिष्ठ वर्ग के समूह गान में सेवन हिल्स स्कूल में सुयश भदौरिया व अर्पित राजवंशी प्रथम रहे। अर्चना मैमोरियल इंटर कालेज के पार्थ चौहान व तेजस्व वर्मा द्वितीय व सेंटमेरी इंटर कालेज के कार्तिक दुबे व माउंट लिटेरा जी स्कूल के देवराज सिंह तृतीय रहे। मध्यम वर्ग में अर्चना मैमोरियल इंटर कालेज के अपूर्व द्विवेदी प्रथम,इसी कालेज के उमंग वर्मा द्वितीय व हरिप्रसाद व मो.मुस्तफा तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में निशान सिंह व उवैश प्रथम,आरुष पटेल द्वितीय व उज्जवल सैनी व साजिद तृतीय रहे।
समूह गान में अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज कव्वाली ग्रुप में प्रथम,माउंट लिटेरा जी स्कूल द्वितीय व सेवन हिल्स तृतीय स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में राजीव मिश्रा, संगीता गौर, आलोक पांडेय शामिल रहे। मंच का संचालन मयंक दीक्षित, अर्पित गौर ने किया।