फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 03 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, accused of murder
भरथना (इटावा)। सलेमुपर गांव में बुधवार रात संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। दिन में नशे में उसका दोस्त के साथ झगड़ा हुआ था। भाई ने शराब में जहर पिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। भाई ने दोस्त, उसके पिता और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरैया गांव निवासी राकेश (32) पुत्र शिवराम की सालिमपुर गांव के दीपक से दोस्ती थी। बृजेश ने बताया बुधवार दोपहर में भाई राकेश और दीपक शराब के नशे में बाइक पर आए। किसी बात पर दोनों में गाली गलौज और मारपीट होने लगी। एक दूसरे पर ईट पत्थर चलाने लगे। मौके पर पहुंचे दीपक के परिजनों ने दोनों की समझाकर शांत कराया। मारपीट में राकेश की नाक और सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना भरथना पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराकर राकेश को सीएचसी भेजवा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि शाम को दीपक ने फिर राकेश को शराब पीने के लिए घर बुलाया। राकेश को शराब में जहरीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी होने पर गांव के बाहर फेंक दिया। सुबह बृजेश की सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दीपक उसके पिता औसान सिंह और मां वीरेश कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण और फोरेंसिक टीम ने किया मुआयना
एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। टीम को घटना स्थल से मृतक के जूते पड़े मिले। आरोपी के घर घर पर ताला लगा था। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed