फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth dies due to vehicle collision on highway

Etawah News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to vehicle collision on highway
(फोटो संख्या 21) संजय गुप्ता की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन

(फोटो संख्या 22) पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठी बदहवास पत्नी अंजली,रजत को संभालती संजय की सास अरुण कुमारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सराय मिट्ठे के पास हाईवे पर बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पत्नी और सास ने हत्या की आशंका जताई है।
रविवार शाम छह बजे बकेवर थाना क्षेत्र के सराय मिट्ठे के पास रूरूकलां विधूना ओरैया निवासी संजय गुप्ता (35) पुत्र हरिशंकर को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी अंजली ने बताया कि उसका पांच साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों एक ही गांव के निवासी हैं। कई दिनों से इकदिल में बिजली घर के पास किराये के मकान में रह रहे हैं। मृतक लोडर चालक था। 14 तारीख की शाम को वह घर से निकला था। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर पर अपने डेढ़ वर्ष के बेटे रजत के साथ बाजार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर उसने अपने पति के बारे में मकान मालिक से पूछा तो पता चला कि वह बाइक से कहीं निकल गया। उसके पति का गांव में जमीन का विवाद चल रहा था। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। मृतक की सास अरुण कुमारी ने बताया कि उसके दामाद का जिन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है,उन्हीं लोगों पर मारपीट कर हाईवे के किनारे डालने की आशंका जताई है।

बकेवर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि रविवार शाम छह बजे किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हुआ था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed